राजस्थान

प्रसव के बाद महिलाओं की मौत पर रघु शर्मा का सरकार पर हमला, बोले

SHIDDHANT
14 July 2026 11:08 PM IST
प्रसव के बाद महिलाओं की मौत पर रघु शर्मा का सरकार पर हमला, बोले
x
Jaipur जयपुर। राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने प्रसव के बाद महिलाओं की मौत के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं है और स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान रघु शर्मा ने कहा कि यह घटना कई दिन पहले हुई थी, लेकिन सरकार की ओर से समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि जब लगातार मीडिया और समाचार पत्र इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं, तब सरकार मजबूरी में घटनास्थल का दौरा कर रही है।
उन्होंने कहा, "सरकार में गंभीरता का अभाव है। यदि शुरुआत से ही जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की जाती तो स्थिति अलग होती। आज मीडिया बार-बार सवाल पूछ रहा है, तब जाकर सरकार हरकत में आई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बजाय केवल घटनाओं के बाद औपचारिक कार्रवाई करती है। उनका कहना था कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता है। रघु शर्मा ने सरकार से मांग की कि
प्रसव
के दौरान और उसके बाद महिलाओं की मौत के मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों, दवाइयों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।
Next Story