राजस्थान
Raffles University का छठा दीक्षांत समारोह 5 अप्रैल को, 344 छात्रों को डिग्री, 21 को गोल्ड मेडल
Tara Tandi
3 April 2025 11:39 AM IST

x
Jaipur जयपुर । नीमराणा स्थित रैफल्स यूनिवर्सिटी अपना छठा दीक्षांत समारोह 5 अप्रैल, शनिवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस में आयोजित करने जा रहा है। समारोह का आयोजन सुबह 10:30 बजे से होगा, जिसमें भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन केंद्रीय मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के न्यायाधीश, जस्टिस दीपांकर दत्ता और एमार, दुबई के संस्थापक, हिज एक्सीलेंसी मोहम्मद अलब्बर, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रैफल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, प्रो. (डॉ.) राजेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि समारोह का एक प्रमुख आकर्षण हिज एक्सीलेंसी मोहम्मद अलब्बर को डॉक्टरेट डिग्री (ऑनोरिस कॉसा) से सम्मानित करना भी होगा। दीक्षांत समारोह की शुरुआत अकादमिक प्रोसेशन के साथ होगी। इस दौरान कुल 344 विद्यार्थियों को पीएचडी, स्नातकोत्तर और स्नातक डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। यह डिग्रियां उन्हें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, लॉ, ह्यूमैनिटीज, फार्मेसी,और बेसिक एंड एप्लाइड साइंस आदि सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों के 21 गोल्ड मेडलिस्ट्स को मेडल्स देकर सम्मानित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता, यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन, श्री विवेक गोम्बेर करेंगे। इस अवसर पर गोम्बेर एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरपर्सन, डॉ. जस्टिस मीना वी. गोम्बेर भी उपस्थित रहेंगे। समारोह की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजेंद्र सिंह सांगवान द्वारा वेलकम एड्रेस के साथ होगी। जिसके बाद वे यूनिवर्सिटी की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे। समारोह का समापन रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) के. कार्तिकेयन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा।
TagsRaffles Universityछठा दीक्षांत समारोह 5 अप्रैल344 छात्रों डिग्री21 गोल्ड मेडल6th convocation on 5th April344 students awarded degrees21 gold medalsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





