राजस्थान

व्यापारी संघ ने लागू की नई व्यवस्था, भामाशाहमंडी में मेन गेट पर महिला मजदूरों का रिकॉर्ड

Admin Delhi 1
27 May 2023 8:30 AM GMT
व्यापारी संघ ने लागू की नई व्यवस्था, भामाशाहमंडी में मेन गेट पर महिला मजदूरों का रिकॉर्ड
x

कोटा न्यूज: भामाशाह मंडी में हम्मालाें के साथ उपज की तुलाई में सहयाेग करने वाली महिला मजदूराें की गेट पर रिकॉर्ड संधारण करना शुरू हो गया है। साथ ही महिलाओं काे व्यापारिक फर्म का नाम लिखना भी अनिवार्य है। जिस फर्म पर वह मजदूरी करती है।

काेटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसाेसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया िक यह नई व्यवस्था लागू हाेने से मंडी में महिला मजदूराें पर अंकुश लग गया। अब सिर्फ मंडी में मजदूरी करने वाली करीब 450 महिलाएं ही आ रही है।

जबकि पहले मंडी में राेज 1000-1200 महिला मजदूर आती थी। इनमें आंधी से भी कम महिला मजदूर ही काम करती थी। मंडी में सुबह आठ से दस बजे तक मैन गेट पर महिला मजदूराें की रजिस्टर में इंद्राज की जाती है। जिसमें मजदूर का नाम, जिस फर्म पर काम करती है, उसका नाम, माेबाइल नंबर इंद्राज किया जाता है।

मंडी समिति के पूर्व निदेशक मनीष बंकट ने बताया कि एसाेसिएशन द्वारा नई व्यवस्था लागू हाेने के बाद अब नाॅनसेंट क्रिएट करने वाली महिला मजदूराें पर अंकुश लग गया है। इससे मंडी में उपज की तुलाई भी जल्दी हो सकेगी।

Next Story