राजस्थान

गांव में नाली के पानी को लेकर दो परिवारों में झगड़ा

Admin4
29 Jun 2023 7:08 AM GMT
गांव में नाली के पानी को लेकर दो परिवारों में झगड़ा
x
अलवर। अलवर भरतपुर के नगर थाना क्षेत्र के सेमला कला गांव में नाली के पानी को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। जिसमें लाठी फर्सी चल गई। एक पक्ष की 2 महिलाओं से 5 जने घायल हैं। दो के सिर फूट गए हैं। झगड़ा इतना सा है एक पक्ष नाली के पानी को आगे जाने से रोक रहा था। घाायल व परिजनों ने बताया कि सेमला कला निवासी नवाब, जुबेर, जावेद और खतीजा पर पड़ौसी राहुल, मोहम्मद और वकील सहित करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी फर्सी से हमला कर दिया। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों में नवाब और जुबेर को अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है। यह घटना बुधवार दोपहर की है।
गोरमी थाना पुलिस के मुताबिक गांव में अशोक पुरोहित और धर्म सिंह गुर्जर के परिवार के बीच पुरानी टशन चली आ रही है। सोमवार की शाम को दोनों पक्षों में गांव की नाली के पानी के निकासी को लेकर विवाद हुआ। गांव का पानी अशोक पुरोहित केइ खेत में जाता है। नाली के इस पानी की निकासी को लेकर अशोक खेत के पास मेढ़ को खोदकर निकालना शुरू कर दिया। ये बात धर्म सिंह गुर्जर के पक्ष के लोगों को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने पानी निकालने का विरोध किया। नाली का रोज का विवाद था घायल ने बताया कि घर के आगे से सरकारी नाली है। जिसका पानी आगे जाता है। लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नाली के पानी को रोकते थे। आए दिन मनमुटाव रहता था। अब बुधवार को पानी रोका तो उनको टोक दिया। इसके बाद वे लाठी फर्सी लेकर आ गए और हमला कर दिया। पुलिस को रिपोर्ट दी जा चुकी है।
Next Story