राजस्थान

मुख्यमंत्री का काजी कौंसिल सोसायटी ने व्यक्त किया आभार

Tara Tandi
9 Sept 2023 12:55 PM IST
मुख्यमंत्री का काजी कौंसिल सोसायटी ने व्यक्त किया आभार
x
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर काजी कौंसिल सोसायटी, राजस्थान द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुस्लिम समाज में विवाह पंजीयन के लिए संलग्न दस्तावेजों में शहर काजी द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र को मान्य कराए जाने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर सोसायटी के अध्यक्ष श्री वाहिद अली और उपाध्यक्ष श्री रेहान उसमानी के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए सदस्य उपस्थित थे।
Next Story