राजस्थान
जोधपुर सर्किट हाउस में अनुजा निगम की योजनाओं को लेकर बुधवार को जनसुनवाई
Tara Tandi
5 Sept 2023 6:50 PM IST

x
राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के सदस्य श्री ओमप्रकाश जैदिया बुधवार को जोधपुर सर्किट हाउस में अनुजा निगम की योजनाओं को लेकर आम जन समस्याओं के निवारण हेतु जनसुनवाई करेंगे तथा सरकार की अन्य जनकल्याणकारी एवं फ्लेगशिप योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
श्री जैदिया इसी दिन शाम 06 बजे जोधपुर के वार्ड नम्बर 40 पार्षद श्री विजय परिवार के नेतृत्व में जनसुनवाई करेंगे। और अनुजा निगम के ऑनलाईन आवेदन के सम्बन्ध में आमजन को जानकारी प्रदान करेंगे।
अनुजा निगम के सदस्य श्री जैदिया गुरूवार को सुबह 8 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय महर्षि नवल सम्प्रदाय मुख्यालय मानव बाईजी का तालाब, जोधपुर में महर्षि नवल जयन्ति के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा वार्ड नम्बर 73 विधानसभा क्षेत्र राधापुरा पार्षद श्री राकेश मारू की अगुवाही में आम लोगो से मुलाकात करेंगे।
Next Story





