राजस्थान

नशामुक्ति महाअभियान को लेकर पुरे शहर में जनजागरूकता रैली निकाली गयी

Shantanu Roy
13 Jun 2023 12:15 PM GMT
नशामुक्ति महाअभियान को लेकर पुरे शहर में जनजागरूकता रैली निकाली गयी
x
करौली। करौली कलेक्ट्रेट परिसर से बापू विद्यालय तक नशामुक्ति महाअभियान को लेकर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने रवाना किया। रैली में बालिकाओं,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों का नेतृत्व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और उडान योजना की जिला ब्रांड अनीता कुमारी मीना ने किया। स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय के सचिव और पीरामल फाउंडेशन के कार्यकर्ता मुकेश ने नशा मुक्ती के बारे में स्काउट-गाइड के छात्र -छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान रैली नशा मुक्ति स्लोगन और नारों के उदघोष करती हुई कलेक्ट्रेट परिसर से होते हुए कलेक्ट्रेट सर्किल, वजीरपुर गेट व बड़ा बाजार होते हुए बापू विद्यालय पहुंची। रैली को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की डायरेक्टर रिंकी किराड़ ने संबोधित करते हुए नशा एक सामाजिक बुराई विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
Next Story