राजस्थान

लावारिस घूम रहे मनोरोगी युवक को अपनाघर में भर्ती कराया गया

Admin4
16 April 2023 8:23 AM GMT
लावारिस घूम रहे मनोरोगी युवक को अपनाघर में भर्ती कराया गया
x
भरतपुर। भरतपुर अपनाघर सेवा समिति शाखा उच्चैन के पदाधिकारियों ने उच्चैन के तुलसी उद्यान कुंडा के पास लावारिस घूम रहे मनोरोगी युवक को अपनाघर आश्रम बझेरा में भर्ती कराया । अपनाघर शाखा उच्चैन के संयोजक वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि लोगों ने अपनाघर के पदाधिकारियों को सूचना दी कि तुलसी उद्यान उच्चैन के पास एक मनोरोगी युवक लावारिस घूम रहा है। जिस पर पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मनोरोगी युवक को रेस्क्यू कर अपनाघर आश्रम के लिए भिजवा दिया। पूछताछ में मनोरोगी युवक अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा था। इस मौके पर कुणाल सिंघल, रिंकू सिंघल आदि मौजूद थे।
Next Story