राजस्थान

भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी, लोगों ने किया अनशन

Shantanu Roy
8 April 2023 12:06 PM GMT
भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरना जारी, लोगों ने किया अनशन
x
जालोर। भीनमाल को जिला बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सातवें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान लोगों ने भूख हड़ताल भी की। इस मौके पर स्वामी दिव्यस्वरूप दास ने कहा कि यह हमारी जायज मांग है, अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा. अधिवक्ता सत्यवानसिंह राजपुरोहित ने कहा कि कमजोर पैरवी के कारण भीनमाल जिला नहीं बन सका, लेकिन अब जनता जाग चुकी है। शेखर व्यास, स्वामी दिव्यस्वरूप दास, अशोक सिंह ओपावत, भरत सिंह भोजानी, जबराराम भाटी, सत्यवान सिंह राजपुरोहित, शैतान सिंह भाटी, शंभु सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह राठौड़, सतीश सैन, गजेंद्र सिंह निंबावास, विक्रम सिंह ईरानी, विजय सिंह राव, राजू भाई प्रजापत, अंकित दुआ, चिंटूसिंह ईरानी, माना राम पुरोहित, विक्रमसिंह लोल, मदन पुरोहित, राजू पुरोहित, जगदीश सिंह, जोगेंद्रसिंह, ओम प्रकाश पुनासा, सुरेश वोरा, महेश चंद्र, सांवलाराम परमार, हुकमसिंह, ठकराराम मेघवाल, महेंद्र सोलंकी, नेनू खान , भावेश देवासी व मीठालाल माली उपस्थित थे।
Next Story