राजस्थान
श्री गंगानगर रेलवे सेवा बंद करने का विरोध: रेलवे स्टेशन पर जले ऑर्डर की रोक
Mohammed Raziq
27 Sept 2023 1:24 PM IST

x
रेलवे स्टेशन पर जले ऑर्डर की रोक
राजस्थान श्रीगंगानगर से रामदेवरा तक चलाई गई मेला स्पेशल रेल सेवा को रेल प्रशासन द्वारा बुधवार से बंद करने के आदेशों के विरोध में अपनी पूर्व घोषणा के तहत सूरतगढ़ में रेल विकास संघर्ष समिति ने मंगलवार शाम को काला दिवस मनाते हुए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को बंद करने के आदेशों की प्रतिलिपियां जलाकर अपना विरोध प्रकट किया।
रेल विकास से संघर्ष समिति के एडवोकेट ललित किशोर शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन को 6 महीने की अवधि तक चलाने और इसका जैसलमेर विस्तार करने की उनकी मांग थी। परंतु इसके विपरीत रेल प्रशासन ने इसे केवल 10 दिन के लिए रामदेवरा तक चलाया और अब बंद करने के आदेश फरमा दिए। ऐसे में रेलवे प्रशासन की इस हठधर्मिता के विरोध में समिति सदस्यों ने प्रतिलिपियां जलाकर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में इस रेल सेवा को 6 माह के लिए चलाया गया था। लेकिन इसकी समय सारणी सही नही होने से इसे यात्रीभार नही मिला। इस कारण विभाग ने इसे बंद कर दिया था। इसे चलाने की समिति मांग करती आ रही थी। अब केवल 10 दिन चलाकर इसे बंद करना समझ से परे है, जबकि इस ट्रेन को अच्छा यात्रीभार भी मिल रहा था। इसे अगर जैसलमेर तक बढ़ाकर चलाया जाए तो इस रुट से जुड़े लोगों और रूणेचा जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा मिल सकता है।
Next Story





