राजस्थान

सार्वजनिक निर्माण विभाग की पदोन्नति बैठक आयोजित

Tara Tandi
28 Aug 2023 12:58 PM GMT
सार्वजनिक निर्माण विभाग की पदोन्नति बैठक आयोजित
x
राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग की पदोन्नति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल- मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता पदों हेतु वर्ष 2023-24 के पदोन्नति प्रकरणों पर विचार के लिए नियमित डीपीसी तथा अधिशाषी अभियंता के वर्ष 2010-11 से 2016-17, 2020-21 से 2022-23 एवं अधीक्षण अभियंता के पदों हेतु वर्ष 2021-22 व 2022-23 के पदौन्नति प्रकरणों पर विचार के लिए रिव्यु डीपीसी का आयोजन गया।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री वैभव गालरिया, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अजमेर श्री राजेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री संजीव माथुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Next Story