राजस्थान
Jaipur में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में प्रमोशन से कामकाज में आई तेजी
Tara Tandi
2 April 2025 12:32 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य सरकार के कार्मिकों के कल्याण के लिए संकल्पित हैं। राज्य बजट में इस सम्बंध में अनेक घोषणाएं की गई तथा इनकी समयबद्ध पालना भी सुनिश्चित की गई।
इसी भावना के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन 1 अप्रेल, 2025 को अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, कैमरामेन और वरिष्ठ छायाकारों की अन्तिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी है।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त श्री सुनील शर्मा ने बताया कि समय पर अन्तिम वरिष्ठता सूची जारी होने से विभाग में कार्मिकों की नियमित पदोन्नति सुनिश्चित हो रही है। नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस सम्बंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसकी पालना में यह कार्यवाही की गई है। विभाग के कार्मिकों में इस बारे में जबर्दस्त उत्साह है और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे ज्यादा प्रसन्नता की कोई बात नहीं हो सकती कि कर्मचारी हितैषी यह सरकार हमें परिवार का अभिन्न अंग मानती है ।
TagsJaipur सूचना जनसम्पर्क विभागप्रमोशन कामकाजआई तेजीJaipur Information Public Relations Departmentpromotion workgained momentumजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





