राजस्थान

प्रगतिशील किसान किए जाएंगे सम्मानित

Tara Tandi
6 Oct 2023 2:20 PM GMT
प्रगतिशील किसान किए जाएंगे सम्मानित
x
आत्मा योजनान्तर्गत कैफेटेरिया गतिविधि बी-7 के तहत
विभिन्न गतिविधियों में चयनित कृषकों को जिला स्तर 25 हजार व पंचायत
समिति स्तर पर 10 हजार रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएगे। कृषि उपनिदेशक
सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कृषकों का
चयन कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, नवाचार व जैविक खेती आदि गतिविधि में
एक-एक कृषक का चयन किया जाएगा। पंचायत समिति स्तर पर चयनित कृषकों में से
10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों को (प्रत्येक गतिविधि हेतु 2 सर्वश्रेष्ठ कृषक) को
जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित उत्कृष्ट कृषकों में
से राज्य स्तरीय कृषक पुरस्कार के लिए चयन कर 50 हजार रूपए प्रदान किए
जाएंगे। आत्मा योजना के तहत वर्ष 2009-10 से 2022-23 में पुरस्कार के लिए
चयनित कृषक वर्ष 2023-24 में कृषक पुरस्कार प्राप्त करने के पात्र नहीं
होगे। इच्छुक कृषक 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
Next Story