राजस्थान

प्रो दिग्विजय सिंह ने किया राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य का पदभार ग्रहण

Tara Tandi
21 Feb 2024 1:32 PM GMT
प्रो दिग्विजय सिंह ने किया राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य का पदभार ग्रहण
x
बीकानेर । प्रो दिग्विजय सिंह को राजकीय डूंगर कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया है। श्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को डूंगर कॉलेज में प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। प्राणिशास्त्र के विद्वान प्रो.सिंह इससे पूर्व राजकीय महाविद्यालय नोखा में तथा बीकानेर में ही क्षेत्रीय सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा के पद पर भी रह चुके हैं।
राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा ग्रुप 3 विभाग के शासन उपसचिव द्वारा जारी आदेशानुसार राजस्थान शिक्षा सेवा महाविद्यालय शाखा के सहायक निदेशक, संयुक्त निदेशक, तथा प्राचार्य आदि के स्थानान्तरण आदेश जारी किए हैं।
इस आदेश के तहत
आदेशानुसार पूर्व प्राचार्य डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित को मुरलीधर व्यास राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर लगाया गया है।
Next Story