राजस्थान

जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम, धोखाधड़ी के मामले में काट रहा था सजा

Admin4
27 Dec 2022 3:28 PM GMT
जेल में बंदी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम, धोखाधड़ी के मामले में काट रहा था सजा
x
धौलपुर। धोखाधड़ी के मामले में जेल में सजा काट रहा एक बंदी की मौत हो गई। सोमवार सुबह 9 बजे सीने में दर्द होने की शिकायत पर बंदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शाम के वक्त इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बंदी की मौत के बाद जेल प्रशासन ने सोमवार शाम मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।
घटना को लेकर जेल अधीक्षक राम अवतार शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व धोखाधड़ी के मामले में सदर थाना पुलिस ने दरियापुर गांव के रहने वाले ऋषि (35) पुत्र रतन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन था। जेल अधीक्षक ने बताया कि सोमवार सुबह बंदी ऋषि के सीने में दर्द की शिकायत हुई।
जिसके बाद जेल प्रशासन ने ड्यूटी डॉक्टर दीपेश को जेल में बुलाकर बंदी को दिखाया। बंदी का शरीर अकड़ जाने पर उसे ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Admin4

Admin4

    Next Story