राजस्थान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा में बढ़ाया 'राजस्थानी' का मान

Shreya
14 July 2023 9:04 AM GMT
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा में बढ़ाया राजस्थानी का मान
x

राजस्थान:, राजस्थान विधानसभा के शुक्रवार 14 सितंबर से शुरू हुए सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित किया। राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी के संबोधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू हुआ। पहली बार सदन में राष्ट्रपति के इस संबोधन की शुरुआत द्रौपदी मुर्मू ने 'राजस्थानी' में की। प्रदेश की अपनी बोली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधन की शुरुआत कर 'राजस्थानी' का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा, माणो सम्माणो और बलिदान सुरोगी राजस्थान की धोरा री धरती रा निबासिया ना घणी शुभकामनाएं'। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहला अवसर था जब कोई राष्ट्रपति सदन में संबोधन दे रहा था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, 'राजस्थान विधानसभा की ओर से 71 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रचा गया है। इसके लिए मैं राज्य की प्रबुद्ध जनता को, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और सभी विधायकों को बधाई देती हूं। इस अवसर पर मैं समस्त देश वासियों की ओर से सभी पूर्व राज्यपालों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधानसभा अध्यक्षों और विधायकों के योगदान को स्मण करती हूं। राजस्थान के लिए ये गौरव की बात है कि संसद के दोनों सदनों की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभा के पूर्व विधायकों की ओर से की जा रही है। उपराष्ट्रपति के रूप में, राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान विधानसभा में सदस्य रह चुके हैं।'

तीन दिन के दौरे पर जयपुर पहुंचीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार शाम को तीन दिवसीय राजस्थान दौरे पर आई हैं। शाम 6 बजे जब वे वायु सेना के विशेष विमान से जयपुर पहुंची तो उन्हें रिसीव करने के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी और कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा और डीजीपी उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे। राजस्थानी परम्परा के साथ राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद वे सीधे राजभवन पहुंचीं। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम राजभवन में ही हुआ। राष्ट्रपति बनने के बाद वे दूसरी बार जयपुर आई हैं। इससे पहले वे 3 जनवरी 2023 को राजभवन स्थित संविधान पार्क का उद्घाटन करने जयपुर आई थीं।

पहले दिन दो विधेयक लाए जाएंगे विधानसभा में

सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार को कार्य सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में आगामी कुछ दिनों के कामकाज तय हुए हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन हुआ है। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर सदन की नियमित कार्रवाई शुरू होगी। पहले दिन दो विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। इनमें राजस्थान विधियां निरसन विधेयक 2023 और राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण विधेयक 2023 शामिल है। विधायी कार्यों और शोकाभिव्यक्ति के बाद सदन की कार्रवाई सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित होगी।

Next Story