राजस्थान

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरएलपी की पहली सूची जल्द

Admindelhi1
10 Oct 2026 11:16 AM IST
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, आरएलपी की पहली सूची जल्द
x
पंचायती राज चुनाव को लेकर सक्रिय हुई आरएलपी, जल्द जारी होगी सूची

जयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को जयपुर में पार्टी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों, चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के टिकट वितरण को लेकर जिलेवार मंथन हुआ। पार्टी की ओर से जल्द ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

बैठक में जिला प्रभारी, सह-प्रभारी और प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों से उनके प्रभार वाले जिलों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली गई। जिला प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और चुनावी गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। पार्टी ने आगामी चुनावों में योग्य, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने पर भी जोर दिया।

आरएलपी का लक्ष्य ग्रामीण जनता, किसानों, युवाओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पंचायत स्तर पर अपनी संगठनात्मक मौजूदगी मजबूत करना है। बैठक में चुनावी तैयारियों को गति देने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी, चाकसू के पूर्व विधायक अशोक तंवर, खींवसर के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, मेड़ता की पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी, अल्पसंख्यक नेता आर.के. मेहर और प्रिय सिंह मेघवाल सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के टिकट वितरण पर जिलेवार चर्चा के बाद पार्टी की पहली सूची जल्द जारी करने की बात कही गई।

Next Story