राजस्थान

Dungarpur में धरती आबा अभियान की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों ने की बैठक

Tara Tandi
31 July 2025 4:21 PM IST
Dungarpur में धरती आबा अभियान की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों ने की बैठक
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवारको जिला परिषद के ईडीपी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला कलेक्टर सिंह ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों से चर्चा की तथा विभागवार दायित्वों का निर्धारण करते हुए पूर्व तैयारी के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुझाव भी लिए।
इसी क्रम में धरती आबा अभियान के अंतर्गत विभागवार तैयार किए गए प्रस्ताव की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अनुमानित लागत के साथ प्रस्ताव शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस विभाग के साथ समन्वय रखते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या, उपयुक्त टीएडी सत्य प्रकाश कासवा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
Next Story