राजस्थान

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियां शुरू

Admin Delhi 1
2 Sep 2023 8:56 AM GMT
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियां शुरू
x

जोधपुर: भारतीय जनता पार्टी की 4 सितंबर को रामदेवरा के विश्व प्रसिद्ध रामदेव बाबा मंदिर के दर्शन कर निकलने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों की जानकारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय फलोदी में जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

पालीवाल ने 18 दिन चलने वाली परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की गई। पालीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहां कि 4 सितंबर को सुबह दस बजे परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत रामदेवरा मन्दिर में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी प्रमुख दायित्वधीन पदाधिकारी मन्त्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं दर्शन पश्चात रामदेवरा में ही आयोजित विशाल जन सभा के बाद प्रारंभ होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कोर कमेटी के सदस्य, केंद्रीय मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। जनसभा 11 बजे प्रारम्भ होगी जनसभा पश्चात केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह परिवर्तन संकल्प यात्रा के रथ के साथ शामिल होंगे।

Next Story