राजस्थान

पहली से 8वीं तक कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की तैयारी

Admin Delhi 1
9 Sept 2023 10:44 AM IST
पहली से 8वीं तक कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की तैयारी
x

उदयपुर: शिक्षा विभाग आगामी सत्र में कक्षा एक से लेकर 8वीं तक की कक्षाओं में कम्प्यूटर एजुकेशन को अनिवार्य करने जा रहा है। इसका नाम मिशन स्टार्ट प्रोग्राम रखा गया है। विशेषज्ञों की टीम कम्प्यूटर का पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटी हुई है। इसके लिए अधिकारियों की हाल ही एक बैठक भी हुई थी। दूसरी बैठक संभवतया 12 सितंबर को होगी। जिसमें पाठ्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

विभागीय जानकारी के अनुसार कम्प्यूटर एजुकेशन को लेकर पहले चरण में प्रदेश के 12 हजार स्कूल जोड़े जाएंगे। इसके कुछ समय बाद दूसरा चरण शुरू होगा। जिसमें भी इसी अनुपात में स्कूल जोड़े जाएंगे। माना जा रहा है, इन 12 हजार स्कूलों में उदयपुर जिले से करीब 400 स्कूलों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि उदयपुर में अभी 3138 सरकारी स्कूल संचालित हैं। यह योजना जब पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी, तब 67 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

Next Story