राजस्थान
Churu महोत्सव-2025 के समापन समारोह में प्रेम रामायण लाइव थिएटर का हुआ प्रदर्शन
Tara Tandi
25 Feb 2025 7:11 PM IST

x
Churu चूरू । जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में चल रहे चूरू महोत्सव- 2025 का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में प्रेम रामायण लाइव थिएटर का प्रदर्शन किया गया और कवि सम्मेलन में कवियों ने साहित्यिक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर जिला प्रमुख वंदना आर्य, सांसद राहुल कस्वां, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक ने शिरकत की।
प्रेम रामायण में राम - सीता संवाद का हुआ मंचन
चूरू महोत्सव-2025 के समापन समारोह में प्रसिद्ध रंगकर्मी अतुल सत्य कौशिक द्वारा लाइव थिएटर ‘प्रेम रामायण‘ का मंचन किया गया। प्रेम रामायण में राम-सीता, उर्मिला-लक्ष्मण संवाद के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवि सम्मेलन में कवियों ने दी साहित्यिक प्रस्तुतियां
इसके बाद कवि सम्मेलन में लोकेश कुमार सिंह साहिल, अरुण जैमिनी, अमर अक्षर, जुबैर अली ताबिश, विवेक पारीक, इति शिवहरे ने साहित्यिक प्रस्तुतियां दी। विवेक पारीक ने वीर रस की कविताओं से श्रोताओं में जोश भरा, वहीं जुबैर अली ताबिश ने शायरियों की प्रस्तुति दी। अमन अक्षर और इति शिवहरे ने सौंदर्य व श्रृंगार रस की कविताओं की प्रस्तुति दी। लोकेश कुमार साहिल ने कवि सम्मेलन का संचालन किया।
अरुण जैमिनी ने हास्य रस की कविताओं से श्रोताओं को खिलखिलाने पर मजबूर कर दिया। तहसीलदार अशोक गोरा ने मुक्तक प्रस्तुत किए। संचालन एपीआरओ चंद्रशेखर पारीक व प्रीति सक्सेना ने किया।
इस दौरान पूर्व सभापति विजय शर्मा, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, तहसीलदार अशोक गोरा, तहसीलदार झाझड़िया, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, अभिषेक चोटिया, दीनदयाल सैनी, हेम सिंह, नारायण बालाण, धमेर्ंद्र राकसिया, सुरेश सारस्वत, धमेर्ंद्र बुडानिया, सुनील ढाका, श्रीराम पीपलवा, मदनगोपाल बालाण सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
आपां नै बेटी बचाणी है‘ फिल्म का हुआ प्रदर्शन, पुस्तक का किया विमोचन
चूरू महोत्सव- 2025 के तीसरे दिन समारोह स्थल पर कला मंच में राजेंद्र शेखावत द्वारा निर्देशित ‘आपां नै बेटी बचाणी है‘ राजस्थानी भाषा फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे प्रतिभागियों, नागरिकों, कलाकारों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने फिल्म देखी। निर्माता व निर्देशक राजेन्द्र शेखावत ने फिल्म निर्माण, निर्देशन, अभिनेताओं, कलाकारों के बारे में जानकारी दी। आशीष गौतम ने फिल्म में किरदारों के बारे में जानकारी दी।
साहित्य उत्सव में साहित्यकारों ने दी साहित्यिक प्रस्तुतियां
चूरू महेत्सव के तीसरे दिन समारोह स्थल पर संवाद मंच में साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया। साहित्य उत्सव में विभिन्न चर्चा सत्रों में साहित्यकारों व विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए रोचक जानकारी साझा की।
इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, सीईओ श्वेता कोचर, वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, प्रशिक्षु आरएएस साक्षी पुरी, कमल कोठारी ने साहित्यकारों व विषय विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। संचालन प्रीति सक्सेना, एपीआरओ चंद्रशेखर पारीक, बजरंग हर्षवाल ने किया।
विभिन्न प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
चूरू महोत्सव - 2025 के दौरान एकल नृत्य जूनियर वर्ग में कनिका चौधरी प्रथम, सौम्या शर्मा द्वितीय, पूर्विका शर्मा तृतीय, सीनियर वर्ग में श्रुति क्याल प्रथम, लक्ष्मी शर्मा द्वितीय, पारुल दर्जी तृतीय, वादन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रितेश प्रजापत प्रथम, गोविंद कुमार द्वितीय, बजरंग कुमार हर्षवाल तृतीय, कविता पाठ प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में मोक्षिका पारीक प्रथम, मोहम्मद शाहिद द्वितीय, फैसल व शिवालिका राठौड़ तृतीय, सीनियर वर्ग में तन्जीम बानो प्रथम, यशवर्धन शर्मा द्वितीय तथा हिमांशु भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार गायन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में तेजस हारित प्रथम, मीरां कंवर नाथावत द्वितीय, रजत दाधीच तृतीय, सीनियर वर्ग में सांवरमल प्रथम, रितेश प्रजापत द्वितीय व ममता स्वामी तृतीय, समूह नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में लक्षिता प्रथम, कलिंजा गोठवाल द्वितीय, इशिका जांगिड़ तृतीय, सीनियर वर्ग में हिमांशी प्रथम, कनिका द्वितीय, अलवीरा खान तृतीय, मिस चूरू प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में श्रेया लांबा प्रथम, परी दाधीच व स्नेहा दाधीच द्वितीय, साक्षी कल्ला तृतीय, सीनियर वर्ग में भाग्यश्री शर्मा व मन्नत सोनी प्रथम, खुशबू बोचीवाल द्वितीय व कोयल कंवर तृतीय, मिस्टर चूरू प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में राकेश बेनीवाल प्रथम, राहुल शर्मा द्वितीय, दिनेश प्रजापत तृतीय, मिसेज चूरू प्रतियोगिता में कांता सोनगरा प्रथम, सरोज कुमारी प्रजापत द्वितीय व राजेश कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।
इसी क्रम में विचित्र वेशभूषा सीनियर वर्ग में नीतू गोस्वामी प्रथम, सरीता स्वामी द्वितीय, संदीप सोनी तृतीय, जूनियर वर्ग में नवधि जोशी प्रथम, श्रेष्ठा शर्मा द्वितीय, अभय सिंह राठौड़ व ज्योति तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में वानिया प्रथम, सीनियर वर्ग में ममता बजाज प्रथम, कविता सोनी द्वितीय, कमलेश जांगिड़ तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कनिष्का प्रथम, आरती नायक द्वितीय, प्रिया जांगिड़ तृतीय, सीनियर प्रतियोगिता में पल्लवी जांगिड़ प्रथम, ममता प्रजापत द्वितीय, मोनिका प्रजापत तृतीय, नेल आर्ट प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मन्नत सोनी प्रथम व सरिता सैनी द्वितीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सानवी सोनी प्रथम, विवेक सिंह द्वितीय, देवांक गौड़ व कीर्ति तृतीय, सीनियर वर्ग में वंशिका शर्मा प्रथम, रीना द्वितीय, मुस्कान तृतीय स्थान स्थान पर रहे।
TagsChuru महोत्सव-2025समापन समारोहप्रेम रामायण लाइव थिएटर प्रदर्शनChuru Festival-2025Closing CeremonyPrem Ramayan Live Theatre Performanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





