राजस्थान
Pratapgarh: 5 जून से शुरू होगा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण अभियान, 20 जून तक चलेगा कार्यक्रम
Tara Tandi
3 Jun 2025 6:16 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान को लेकर जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टेªट परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 5 जून, 2025 से 20 जून, 2025 तक राज्य में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के दौरान राज्य के समस्त जिलों में विभिन्न स्तरों पर विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण तथा स्वच्छता से सम्बन्धित कार्यक्रम क्रियान्वित किये जाने हैं।
जिला कलक्टर ने आयोजित कार्यक्रमों को लेकर विभागों की अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान के अंतर्गत लक्ष्यानुरूप पौधारोपण करने हेतु आवश्यक गड्ढे खोदने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि गड्ढे मानक अनुरूप खोदे जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित हो रही गतिविधियों में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में प्लास्टिक उपयोग, वेस्ट मैनेजमेंट, जागरूकता गतिविधियों, साफ सफाई कार्य सहित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपखंड स्तर पर भी अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए ताकि अभियान सफल हो सके।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, एएसपी पर्वत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर्वत सिंह चुंडावत, उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़ मणिलाल तिरगर, उपखंड अधिकारी छोटीसादड़ी यतीन्द्र पोरवाल, उपखंड अधिकारी धरियावद राकेश न्योल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
5 जून को वंदे गंगा आमुखीकरण कार्यशाला व सांस्कृतिक संध्या
जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 5 जून को गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, वंदे गंगा आमुखीकरण कार्यशाला व सांस्कृतिक संध्या, नर्सरियों का विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, तुलसी पौधा वितरण, लवकुश वाटिका पर कार्यक्रम, हरियालो राजस्थान हेतु पूर्व तैयारी, नेचर वाक, विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतियोगिताएं एवं बाल सभा व वंदे गंगा प्रभात फेरी, जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं मरम्मत, रैली आदि का आयोजन किया जायेगा।
निर्जला एकादशी पर 6 जून को होंगे विविध आयोजन
6 जून को जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों एवं खालो की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर वंदे गंगा जल सेवा व जल परीक्षण अभियान आयोजित किया जायेगा। साफ-सफाई, श्रमदान, वंदे गंगाजल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना, पशुओं के लिये साफ पीने के पानी की व्यवस्था एवं पक्षियों के लिये परिंडे बांधना आदि गतिविधियों का आयोजन होगा।
7,8 व 9 को विविध आयोजन
7 जून को जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधियों से संबंधित विषय पर विचार विर्मश/संगोष्ठी का आयोजन, स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायेगा। 8 जून को वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली, चिन्हित स्थानों पर श्रमदान किया जायेगा। 9 जून को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण द्वारा नवीन अमृत सरोवर का शुभारम्भ, नये जल संग्रहण एवं जल संरक्षण संरचनाओं के कार्यों का शुभारम्भ एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन, पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, प्राचीन जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं मरम्मत, औरण का चिन्हीकरण एवं घास बुआई की पूर्व तैयारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा साफ-सफाई व पौधा रोपण कार्य सहित अन्य कार्य करवाये जायेगे।
10 व 11 को पर्यावरण व जल संरक्षण के अनेक कार्य होंगे
जल संबंधी नवीन कार्याे का शुभारम्भ, औरण का चिन्हीकरण एवं घास बुआई की पूर्व तैयारी, चारागाहों का चिन्हीकरण एवं पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, हरियालो राजस्थान अंतर्गत अन्य पौधारोपण कार्याे की अग्रिम तैयारी व 11 जून को वन विभाग पौधा रोपण हेतु गडढे खोदना, जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना, तुलसी के पौधो का वितरण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.1 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
12 से 20 जून तक भी आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां
12 जून को कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा सिप्रिंकलर ड्रिप, फार्म पौण्ड, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनी, स्वीकृत कार्यों का अवलोकन एवं नये कार्यों की स्वीकृतियां, कम्पोस्टिंग तकनीक का प्रचार-प्रसार करना, लघु सिंचाई संयत्रो की प्रदर्शनी, कृषि विज्ञान केन्द्रो पर संगोष्ठी एवं कृषि शिक्षा कार्यशाला व प्रगतिशील कृषकों से चर्चा, किसान चौपाल, डिग्गियों की साफ-सफाई और जल स्त्रोतो की साफ-सफाई एवं मरम्मत, जल स्त्रोतों पर दीप प्रज्वलन, अमृतः 2.0 अर्तगत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से साफ-सफाई एवं रख-रखाव कार्यक्रम, शहरी रोजगार योजना अर्न्तगत पौधारोण हेतु अग्रिम तैयारी, महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई आदि कार्यक्रम होंगे। 13 जून को जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों एवं खालो की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई, जल परीक्षण अभियान और 14 जून को उद्योग विभाग द्वारा सीएसआर कार्यशाला आयोजित करना, 15 जून को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की जागरूगता हेतु निबन्ध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, खेलकूद प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह से 16 जून से 20 जून को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, स्वच्छ भारत मिशन-गामीण राजीविका, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण, वन विभाग, कृषि एवं उद्यान, स्वायत्त शासन विभाग, जल संसाधन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, भू-जल द्वारा विभिन्न जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां आयोजित करवाई जावेगी।
TagsPratapgarh 5 जून शुरूवंदे गंगाजल संरक्षण अभियान20 जून चलेगा कार्यक्रमPratapgarh begins on 5 JuneVande Gangawater conservation campaignprogram will run till 20 Juneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





