राजस्थान
Pratapgarh: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
Tara Tandi
29 July 2025 4:31 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, सीडीईओ, सीडीपीओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे जर्जर भवनों को चिन्हित कर प्रस्ताव प्रेषित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर भवनों की शिफ्टिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्देश की पालना प्राथमिकता से की जाए। जिला प्रशासन आमजन की सुरक्षा एवं हितों को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध है, इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय स्तर पर जो कार्य संभव है उसे प्राथमिकता से करें तथा अन्य कार्यों के लिए संबंधित स्तर पर नियमानुसार अवगत करवाएं। जिला कलक्टर ने सभी राजकीय कार्यालयों के भवनों का अवलोकन करने और भवनों की छतों पर झाड़ियां या घास पाई जाती है तो उसे तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में यदि कोई जर्जर भवन है तो उसे भी चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।
जिला कलक्टर ने संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला कलक्टर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करते करें।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर ने यात्रा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड सहित अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमा और उत्साहपूर्वक मनाया जाए इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर्वत सिंह, एसीईओ धनदान देथा, प्रतापगढ़ उपखंड अधिकारी अश्विनी मालू, सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी आर आमेटा, स्काउट गाइड सीओ रेखा शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपूर्णता अभियान” सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन 30 जुलाई को
संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिलेगा सम्मान
आकांक्षा हाट बनेगा आत्मनिर्भरता का मंच जिला कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित
प्रतापगढ़, 29 जुलाई। जिले पीपलखूंट ब्लॉक में संपूर्णता अभियान के अंतर्गत हुए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एवं आकांक्षा हाट का आयोजन 30 जुलाई से 6 अगस्त तक सामुदायिक भवन हाउसिंग बोर्ड में प्रातः 10 से 5 बजे तक किया जायेगा। संपूर्णता अभियान, नीति आयोग द्वारा संचालित एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य चयनित आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में महत्त्वपूर्ण सामाजिक सूचकांकों पर तीव्र सुधार लाना है।
जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट आयोजन को भव्य एवं उत्कृष्ट बनाने हेतु संबंधित विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अभियान के अंतर्गत छह प्रमुख की परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स निर्धारित किए गए थे, जिनमें पीपलखूंट ब्लॉक ने 4 संकेतकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस हेतु जिला प्रशासन को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। यह कार्यक्रम नीति आयोग के मार्गदर्शन में उन फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने इस अवधि में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य किया। सम्मान समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला कलेक्टर सम्मिलित होकर कर्मठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। इस सम्मान समारोह के पश्चात आकांक्षा हाट का उद्घाटन भी किया जाएगा, जो राजीविका स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आकांक्षा हाट 30 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न जिलों के हस्तशिल्प, वस्त्र और खाद्य उत्पादों से जुड़े स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। यह हाट न केवल स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन प्रदान करेगा, बल्कि वोकल फॉर लोकल पहल को भी सशक्त बनाएगा। जिला प्रशासन ने समस्त जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे इस हाट में पधारें, स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और कारीगरों के आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदमों में सहभागी बनें।
------------------
रात्रि चौपाल भचुण्डला में 30 जुलाई को आयोजित होगी
प्रतापगढ़ 29 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड अरनोद की ग्राम पंचायत भचुण्डला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भचुण्डला में 30 जुलाई, बुधवार को सांय 7 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखंड अधिकारी, समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी, अरनोद ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।
--------------
प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
प्रतापगढ़,29 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतापगढ़ के आदेशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र प्रतापगढ़ 172 के समस्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एस.डी.एम) प्रतापगढ़ अश्विन मालू ने बताया कि मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ 172 के मतदान केन्द्र संख्या 01 से मतदान केन्द्र संख्या 50 के बीएलओ एवं सुपरवाईजर का प्रशिक्षण सभागार जिला परिषद् प्रतापगढ़ एवं मतदान केन्द्र संख्या 151 से मतदान केन्द्र संख्या 200 तक के बीएलओ एवं सुपरवाईजर का प्रशिक्षण सभागार, पंचायत समिति अरनोद में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में बीएलओ एवं सुपरवाईजर को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु इनुमरेशन फॉर्म के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रत्येक बीएलओ एवं सुपरवाईजर का ऑनलाईन एक्जाम भी लिया गया। ईआरओ मालू ने प्रशिक्षण में बीएलओ को नये नाम जोडने हेतु फॉर्म संख्या 06, विवरण में संशोधन हेतु फॉर्म संख्या 08 एवं नाम विलोपन हेतु फॉर्म संख्या 07 के बारे में विस्तृत से बताया। साथ ही बीएलओ एप्लीकेशन के बारे में सभी बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश पाण्ड्या द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया एवं बीएलओ को उनके कर्तव्यो के बारे में बताया गया। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्री उज्ज्वल जैन, श्री महावीर प्रसाद जैन उपस्थित रहे। बुधवार को 30/07/2025 को मतदान केन्द्र संख्या 51 से 100 तक के बीएलओ एवं सुपरवाईजर का सभागार जिला परिषद्, प्रतापगढ में एवं मतदान केन्द्र संख्या 201 से 250 तक बीएलओ एवं सुपरवाईजर के प्रशिक्षण सभागार पंचायत समिति अरनोद में आयोजित किया जायेगा।
-
TagsPratapgarh जिला कलेक्टरअध्यक्षता समीक्षा बैठकPratapgarh District Collectorchaired review meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





