राजस्थान

Pratapgarh: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित हुआ

Tara Tandi
2 July 2025 5:30 PM IST
Pratapgarh: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत आयोजित हुआ
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । राजस्थान को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सतत प्रयासरत हैं। वे भलीभांति जानते हैं कि यह सपना आधी आबादी अर्थात महिला शक्ति के सशक्तिकरण के बिना साकार नहीं हो सकता। इसी दिशा में राज्य सरकार छात्राओं एवं महिलाओं के लिए अनेक लोककल्याणकारी निर्णय ले रही है।
इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना एवं देव नारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत लाभार्थियों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य बनवारीलाल मीणा, एसीईओ धनदान देथा भी मौजूद रहे।
जनजाति क्षेत्र में आधारभूत संरचना और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कल्याणकारी फैसले: राजस्व मंत्री श्री मीणा
राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत देश के हजारों जनजाति बाहुल्य गांवों में योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़ेगा तभी प्रदेश आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। राज्य सरकार इस दिशा में प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा जिस प्रकार सूर्य अपनी किरणें सभी को समान रूप से देता है, उसी प्रकार सरकार भी शिक्षा के अवसर सभी को समान रूप से उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 383 स्कूटी दी गई थी वहीं 2024–25 में 583 दी जाएगी। स्कूटी की बड़ी हुई संख्या यह इंगित करती है कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर बालिका शिक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे है।
जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा स्कूटी वितरण किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह निरंतर नई ऊंचाइयों को छुएं। उन्होंने बताया कि जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और अपनी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान प्राप्त करें। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों की पालना करने की भी अपील की।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बनवारीलाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय अंचल में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु अनेक कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं जिनका लाभ जिले को मिल रहा है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार एवं राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी छात्र–छात्राओं ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया, उनका त्वरित समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि सत्र 2021–22 में 246 स्कूटी दी गई थी, 2022–23 में 288 को 9 जुलाई तक दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत वितरित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2023–24 सत्र की 383 स्कूटी भी वितरित की जा चुकी है। कार्यक्रम में समाज सेवी उत्सव जैन, डॉ. नारायण लाल निनामा, रितेश सोमानी , गोपाल धाभाई, धर्मवीर मीणा , उत्सव जैन, कन्हैया लाल मीणा, धनराज मीणा, पार्षद अमित जैन, विकास चनाल, शुभम शर्मा ,नवलराम मीणा , श्यामलाल मीणा उदमातीया, विशाल डांगी सहित अधिकारी कर्मचारी, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
--------------
अन्त्योदय संबल पखवाड़े शिविर का उपखण्ड अधिकारी ने किया निरीक्षण
प्रतापगढ़, 02 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के मार्गदर्शन में जिले भर में ग्राम पंचायत में कार्य योजना के अनुसार अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविरों का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न सुविधाओं व योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को पखवाड़े के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया व शिविर के अंतर्गत हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।
3 जुलाई को यहां होंगे शिविर
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार अन्त्योदय संबल पखवाड़ा 3 जुलाई, गुरुवार को धरियावद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केसरपुरा, वजपुरा, गाडरियावास, चित्तौड़िया, धमोत्तर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिहारा, देवपुरा, सुहागपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सोडलपुर, प्रतापगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोरी, बडीलांक, बरोठा, दलोट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुम्हारियों का पठार, भाट भमरिया, अरनोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाजली, बड़वास कलां, पीपलखूंट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कूपड़ा, केलामेला व छोटीसादड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सूबी, नाराणी व गागरोल में शिविर आयोजित होंगे।
-----------
जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
प्रतापगढ़, 02 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में बुधवार को मिनी सचिवालय परिसर में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जल जीवन मिशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रगतिरत कार्यो एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से अब तक हुई प्रगति एवं कार्यों के बारे में पूछा। अधीक्षण अभियंता शिवदयाल मीणा ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रगतिरत कार्यो एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत घर-घर जल संबन्ध के स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यो की वस्तु स्थिति, वृहद परियोजना की प्रगति, स्कूल व आंगनबाड़ी में पेयजल, पाइप लाईन से नल कनेक्शन, आई.एम.आई.एस वेबसाइट की एम.पी.आर. पर इन्द्राज और एफ.एच.टी.सी., आई.एस.ए. द्वारा किये जा रहे कार्यों सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में जिले में एफएचटीसी की प्रगति, राज्य में विभिन्न मापदण्डों पर जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्याे की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने घर-घर जल योजना के अन्तर्गत हुए कनेक्शनों का पुनः सर्वे कर पेयजल आपूर्ति से सम्बंधित समस्याओं से त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रगतिरत कार्यो को जल्द से जल्द नियमानुसार पूर्ण करने हेतु निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने विद्यालयों और आंगनबाड़ियों में जलापूर्ति के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया की कोई भी विद्यालय शौचालय और पेयजल उपलब्धता से वंचित न रहे और यह काम प्राथमिकता से लें। साथ ही पेयजल के स्त्रोतो पर पानी के लीकेज को रोकने व पेयजल को व्यर्थ बहने से रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
---
जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा स्टाॅप डायरिया कैम्पेन अभियान
प्रतापगढ़, 02 जुलाई। पांच वर्ष से छोटे बच्चों की मृत्यु का एक कारण दस्त संबंधी रोग भी है। दस्त रोग से देश में लगभग 4.8 प्रतिशत बच्चों की मृत्यु होती है। दस्त से होने वाली बाल मृत्यु को रोकने के लिए जिले में चिकित्सा विभाग की ओर से स्टाॅप डायरिया कैम्पेन 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कैम्पेन माह जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। विभाग की ओर से कैम्पेन के तहत डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान स्लोगन पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा ने बताया कि कैम्पेन के अंतर्गत बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन अंर्तविभागीय समन्वय के साथ किया जा रहा है। इस मुहिम में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पंचायतीराज विभाग का सहयोग कर रहे है। अभियान के दौरान आशा सहयोगिनियों द्वारा जिले के सभी पांच वर्ष से छोटे बच्चों को घर घर जाकर प्रति बच्चा दो ओआरएस पैकेट एवं 14 दिन की जिंक की खुराक का वितरण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सभी सहयोगी विभागों की बैठक हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 194000 बच्चों को घर घर जाकर ओआरएस पैकेट और जिंक टैबलेट बांटा जाएगा। इसी के साथ स्वच्छ पानी एवं हाथ धुलाई को लेकर जन जागरूकता के तहत आईसी करवाई जा रही है।
आरसीएचओ डॉ जगदीप खराड़ी ने बताया कि स्टॉप डायरिया कैंपेन के दौरान आशा सहयोगिनियों द्वारा पांच वर्ष से छोटे बच्चों को घर—घर जाकर ओआरएस पैकेट एवं जिंक की खुराक का वितरण किया जाएगा। साथ ही चिकित्सा संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में ओआरएस एवं जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाएँगे।
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 3 को
प्रतापगढ़, 02 जुलाई। जिले में जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव द्वारा त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई जाकर नवीन दिशा-निर्देश जारी किए है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पण्ड्या ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 3 जुलाई, प्रथम गुरूवार को प्रातः 11 से 2 बजे तक ग्राम पंचायत स्तर पर, ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई द्वितीय गुरुवार, 10 जुलाई को प्रातः 10 से 4.30 बजे तक अटल जन सेवा शिविर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर व तृतीय गुरूवार, 17 जुलाई को प्रातः 11 से 2 बजे तक कलेक्टेªट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र डीओआईटी पर आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि आदि भाग लेंगे।
Next Story