
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की मतदाता सूचियो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं इसमे शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियो का पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बुथ स्तरीय अभिकर्ता (BLA) नियुक्त करने हेतु समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयेश पंड्या की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई।
बैठक में बुथ स्तरीय एजेंट संबंधित मतदान केन्द्र के बुथ स्तरीय अधिकारी (BLO) के साथ काम कर अपने मतदान केन्द्र के पात्र नागरिको को निर्वाचन नामावली में प्रविष्टी शामिल करने, हटाने, संशोधन करने एवं स्थानान्तरण करने में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने, प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु मतदान केन्द्रों पर बीएलए नियुक्त करने के लिए राज्य स्तर से आधिकारिक प्रतिनिधि की नियुक्ति करने और उनके द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलए नियुक्त करने के बारे में चर्चा की गई। इस सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार पोरवाल , इंडियन नेशनल कांग्रेस से मोहित भावसार, बहुजन समाज पार्टी के पुरुषोत्तम नारायण, भारतीय आदिवासी पार्टी के दिलीप राणा और चुनाव कार्यालय से विवेक राठौर उपस्थित रहे।
TagsPratapgarh: राजनीतिक दलोंप्रतिनिधियों बैठक आयोजितPratapgarh Political partiesrepresentatives meeting heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





