राजस्थान

Pratapgarh: ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को रात्रि चौपाल नारायणखेड़ा में 3 अप्रैल को

Tara Tandi
2 April 2025 5:50 PM IST
Pratapgarh: ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को रात्रि चौपाल नारायणखेड़ा में 3 अप्रैल को
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में पंचायत समिति धमोत्तर की ग्राम पंचायत नारायणखेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नारायणखेड़ा में 03 अप्रैल, गुरुवार को सांय 7 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ अंजली राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखंड अधिकारी, समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी प्रतापगढ़ ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।
---
ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को
प्रतापगढ़, 02 अप्रैल। जिले में जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव द्वारा त्रिस्तरीय व्यवस्था बनाई जाकर नवीन दिशा-निर्देश जारी किए है।
लोक सेवाऐं के सहायक निदेशक मणिलाल तीरगर ने बताया कि माह अपैल 2025 में प्रथम गुरुवार 3 अप्रैल, कोे प्रातः 11 से 2 बजे तक ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित भारत निमार्ण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इसी तरह से ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई 9 अप्रैल को प्रातः 10 से 4.30 बजे तक अटल जन सेवा शिविर उपखण्ड स्तरीय व जिला स्तरीय जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक कलेक्टेªट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आयोजित होंगी।
उन्होंने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रमों में जिला कलक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि आदि भाग लेंगे।
-----
जिले में थेवा आभूषण बनाने वाली समस्त ईकाईयां (ऑर्टिजन्स) अपना पंजियन ऑनलाईन पार्टल पर शीघ्र करावें
प्रतापगढ़,2 अप्रैल। जिला उद्योग अधिकारी मंजू माली ने बताया की विजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान 2024 के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य की समस्त ओडीओपी विनिर्माता ईकाईयों का ऑनलाईन (Online) पंजिकरण किया जाना अपेक्षित है। इस क्रम में सूचना, प्रोद्योंगिक एवं संचार विभाग द्वारा ओडीओपी पंजिकरण कि प्रक्रिया हेतु एक आवेदन पत्र SSO Portal पर ऑनलाईन कर दिया गया है। जिसका पेज टाइटल https//swcs.rajathan.gov.in/ODOP/OneDistOneProduct/Dashboard है।
एक जिला एक उत्पाद से संबंधित ईकाईयों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु प्रारम्भ की गई "राजस्थान एक जिला एक उत्पाद नीति-2024" में देय समस्त लाभ भी इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन दिये जाने प्रस्तावित है। इस हेतु पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं के एप्लीकेशन्स विकसित किया जाना प्रकियाधिन है।
उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले से थेवा आभूषण चयनित है, पॉलिसी के तहत लाभ प्राप्त किये जाने हेतु प्रतापगढ़ जिले में थेवा आभूषण बनाने वाली समस्त ईकाईयों (ऑर्टिजन्स) अपना पंजियन ऑनलाईन पार्टल पर शीघ्र अति शीघ्र करावें। उन्होंने बताया कि इस हेतु आवश्यक दस्तावेज पासपोर्ट साईज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, ईकाई की स्थापना तिथि, प्रथम / वर्तमान विकय बिल, उघम रजिस्ट्रेशन, उत्पाद के फोटों आदि है।
---------
अकेली नहीं है एकल महिलाएं, हर कदम पर है साथ प्रशासन
मिशन बाबूल की बिटिया के तहत एकल महिलाओं हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर हुए आयोजित
प्रतापगढ़,2 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा एकल महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए मिशन बाबुल की बिटिया ने जिले में एक नई जागरूकता की लहर पैदा की है। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के नवाचार बाबूल की बिटिया का उद्देश्य एकल महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। इस अभियान का मुख्य ध्येय उन महिलाओं को उनका हक दिलाना है, जो किसी कारणवश अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित रही हैं।
एक तरफ जहां पात्र एकल महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य और फ्री लीगल एड जैसी अन्य सहायता भी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है।
विशेष स्वास्थ्य शिविरों में हुआ एकल महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने बताया कि मिशन बाबुल की बिटिया के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एकल महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
सीएमएचओ डॉ.जीवराज मीणा ने बताया कि 41 चिकित्सा संस्थानों में विशेष कैंप लगाकर एकल महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है और लगातार इस अभियान को जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल मंगलवार तक 91 एकल महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
Next Story