राजस्थान

Pratapgarh: जिला स्तरीय जनसुनवाई आज

Tara Tandi
18 Sept 2024 4:12 PM IST
Pratapgarh: जिला स्तरीय जनसुनवाई आज
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिले में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव व जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरुवार, 19 सितम्बर को प्रातः 11 से 2 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग प्रतापगढ़ के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित होगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
---
रात्रि चौपाल झासड़ी में 19 सितम्बर को आयोजित होगी
प्रतापगढ़ 18 सितम्बर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड प्रतापगढ़ ब्लॉक प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत झासड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झासड़ी में 19 सितम्बर, गुरुवार को सांय 7 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखंड अधिकारी, समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी, प्रतापगढ़ ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।
Next Story