राजस्थान

Pratapgarh: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला आयोजित

Tara Tandi
11 Jun 2025 6:58 PM IST
Pratapgarh: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला आयोजित
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2025 के तहत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला का आयोजन बुधवार को मिनी सचिवालय सभागार में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने की। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
जिला कलेक्टर डॉ. राजोरिया ने सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं और व्यवसाय के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण न केवल वर्तमान की आवश्यकता है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक जिम्मेदारी भी है। कार्यशाला में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों व नवाचारों पर सुझाव आमंत्रित किए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सरकार का उद्देश्य है कि जन भागीदारी से अभियान को जन अभियान बनाया जाए। सभी के सम्मिलित प्रयासों से अभियान का उद्देश्य साकार होगा।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत ने अभियान की रूपरेखा व लक्ष्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल संरक्षण के तहत की जा रही विभिन्न गतिविधियों और उनके प्रभाव को रेखांकित किया। जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने आगामी मानसून को देखते हुए सभी प्रतिनिधियों को अधिकाधिक पौधारोपण करने के लिए कहा।
कार्यशाला में जिला उद्योग अधिकारी मंजू माली, अधिशासी अभियंता भूजल संग्रहण विभाग मनोज जी, रीको से मनोज कुमार मीणा एवं नितिन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
---------
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियां
पौधारोपण, साफ सफाई और श्रमदान सहित हुए विविध आयोजन
प्रतापगढ़,11 जून। राज्य सरकार द्वारा 5 जून से 20 जून को चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में सफाई अभियान का आयोजन किया गया।
जिले में वन विभाग, तहसील कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपवनसंरक्षक हरिकिशन सारस्वत सहित कार्मिकों ने सफाई अभियान में भागीदारी निभाई। इसी प्रकार जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी सफाई अभियान आयोजित किया गया।
इसके अतिरिक्त पौधारोपण की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर गड्ढे भी खोदे गए। इन गतिविधियों में विभिन्न जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने व कार्मिकों ने भाग लिया।
आज यह होंगे कार्यक्रम
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 12 जून को कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा सिप्रिंकलर ड्रिप, फार्म पौण्ड, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनी, स्वीकृत कार्यों का अवलोकन एवं नये कार्यों की स्वीकृतियां, कम्पोस्टिंग तकनीक का प्रचार-प्रसार करना, लघु सिंचाई संयत्रो की प्रदर्शनी, कृषि विज्ञान केन्द्रो पर संगोष्ठी एवं कृषि शिक्षा कार्यशाला व प्रगतिशील कृषकों से चर्चा, किसान चौपाल, डिग्गियों की साफ-सफाई और जल स्त्रोतो की साफ-सफाई एवं मरम्मत, जल स्त्रोतों पर दीप प्रज्वलन, अमृतः 2.0 अर्तगत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से साफ-सफाई एवं रख-रखाव कार्यक्रम, शहरी रोजगार योजना अर्न्तगत पौधारोण हेतु अग्रिम तैयारी, महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई आदि कार्यक्रम होंगे। इसी तरह से 13 जून को जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों एवं खालो की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई, जल परीक्षण अभियान और 14 जून को उद्योग विभाग द्वारा सीएसआर कार्यशाला आयोजित करना, 15 जून को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की जागरूगता हेतु निबन्ध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, खेलकूद प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक का आयोजन किया जायेगा
महात्मा गांधी नरेगा योजना में जिले में वित्त वर्ष 2025-26 का सर्वाधिक श्रमिक नियोजन-प्रशासन प्रत्येक ग्रामीण जॉबकार्डधारी परिवार को मांग के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति सजग
प्रतापगढ़, 11 जून। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतापगढ़ पर्वत सिंह चुण्डावत ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में 11 जून, बुधवार को महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत 232 ग्राम पंचायतों में 11,079 कार्यों पर 1,34,410 श्रमिकों का नियोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ब्लॉकवार आंकड़ों की बात करें तो अरनोद में 21 ग्राम पंचायतों में 20 कार्य चल रहे हैं। जहाँ पर अकुशल श्रमिकों की अधिकतम संख्या (ई-मस्टररोल के अनुसार) 13,459 है। वहीं छोटीसादड़ी में 34 ग्राम पंचायतों में 34 कार्यों के तहत अकुशल श्रमिकों की अधिकतम संख्या (ई-मस्टररोल के अनुसार) 11,422 है। दलोट में 24 ग्राम पंचायतों में 23 कार्य प्रगति पर हैं अकुशल श्रमिकों की अधिकतम संख्या (ई-मस्टररोल के अनुसार) 21,251 है। धमोतर में 30 ग्राम पंचायतों के 30 कार्यों में 16,015 अकुशल श्रमिक (ई-मस्टररोल के अनुसार), धरियावद में 47 ग्राम पंचायतों के 46 कार्यों में 19,339 अकुशल श्रमिक (ई-मस्टररोल के अनुसार), पीपलखूंट में 23 पंचायतों के 23 कार्यों में 17,793 अकुशल श्रमिक (ई-मस्टररोल के अनुसार), प्रतापगढ़ ब्लॉक में 35 ग्राम पंचायतों के 35 कार्यों में 18,221 अकुशल श्रमिक (ई-मस्टररोल के अनुसार) और सुहागपुरा में 21 ग्राम पंचायतों के 21 कार्यों में 16,910 अकुशल श्रमिक (ई-मस्टररोल के अनुसार) पंजीकृत हैं।
जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं जिला कलक्टर प्रतापगढ़ डॉ. अंजलि राजोरिया ने समस्त पंचायत समितियों के कार्यक्रम अधिकारियों को ग्रामीण परिवारों को महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत मांग के अनुसार रोजगार प्रदान कर आर्थिक सम्बल प्रदान करने तथा प्रत्येक कार्य स्थल पर कार्यस्थल सुविधाएँ यथा पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा किट, क्रेच, आया आदि की व्यवस्था हेतु भी समस्त ग्राम पंचायतों को पाबन्द किया गया है।
अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतापगढ़ ने बताया कि वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में सर्वाधिक 44,803 कार्य ग्राम पचायतों में चल रहे है। इन प्रगतिरत कार्यों में 13,172 आवास, 18,893 व्यक्तिगत लाभ कार्य तथा 12,738 कार्य सामुदायिक प्रकृति के चल रहे है। समस्त ग्राम पंचायतों में पर्याप्त कार्य उपलब्ध है तथापि आवश्यक होने की स्थिति में प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन संबंधित कार्यों की मजरी दी जा रही है।
जिले में वर्तमान में 215 रुपये औसत मजदूरी दर प्रदान की जा रही है। इस वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में 33.167 लाख मानव दिवसों का सृजन किया जा चूका है। पंचायत समिति धमोत्तर में 01 परिवार द्वारा 100 दिवस का कार्य भी पूर्ण किया जा चूका है। माह अप्रैल, 2025 से आज तक जिले में 7301.9 लाख रुपये का श्रम मद में भुगतान किया जा चूका है।
-------
30 जून तक जारी रहेगी सरकारी गेंहू खरीद केंद्र पर गेंहू की खरीद
अधिकाधिक किसानों द्वारा रुपये 2575/- प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेंहू बेचान का लाभ लेने की अपील
प्रतापगढ़, 11 जून। मण्डल कार्यालय उदयपुर, भारतीय खाद्य निगम के अधीन राजस्व जिला राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही एवं डुंगरपुर में भारतीय खाद्य निगम एवं NAFED (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India) द्वारा कुल 28 खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमे समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का कुल लक्ष्य 24510 एमटी निर्धारित किया गया था। उक्त लक्ष्य के विरूद्ध कुल 44354.8 एमटी की बेहतरीन खरीद की जा चुकी है। उदयपुर के अधीन संचालित खरीद केन्द्रों पर कुल 8932 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है जिसमें से 6022 किसानों द्वारा फसल का बेचान किया जा चुका है। भारतीय खाद्य निगम सभी किसान भाइयों से अपील करता है किसी भी भ्रम की स्थिति में ना पड़ कर अपना गेंहू किसी भी नजदीकी सरकारी खरीद केंद्र पर लाएँ और रुपये 2575/- प्रति क्विंटल का मूल्य पाएँ। किसानों द्वारा खरीद केंद्र पर उपस्थित किस्म निरीक्षक द्वारा on-spot registration करवा कर तुरंत अपनी उपज का बेचान भी किया जा सकता है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा किसानों को उनकी उपज का भुगतान खरीद के 24 से 48 घंटो के भीतर सीधा उनके बैंक खातों में किया जायेगा, उदयपुर के अधीन खरीद केन्द्रों पर अधिकतम किसान भाइयों को मात्र 24 घंटे में भुगतान किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया तथा गेहूँ की खरीद प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी ।
--------
ऊटी में राज्य स्तरीय रोवर रेंजर साहसिक शिविर प्रारम्भ
प्रतापगढ. जिले से 05 संभागी कर रहे सहभागिता
प्रतापगढ़, 11 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के सत्र 2024-25 वार्षिक कार्यक्रम अनुसार राजस्थान प्रदेश से बाहर राज्य स्तरीय ग्रीष्मकालीन रोवर/रेंजर ट्रेकिंग कम साहसिक शिविर का आयोजन दिनांक 08 से 12 जून 2025 तक, स्थान - दक्षिण रेलवे राज्य, भारत स्काउट्स् एण्ड गाइड्स् नीलाकुरींजी कैम्पिंग सेन्टर रेलवे स्टेशन (केटी) के पास, उलाड़ा नीलगिरी (तमिलनाडू) पर किया जा रहा है। शिविर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ से प्राचार्य डा. बनवारी लाल के निर्देशन में प्रतापगढ़. जिले से 08 सदस्यीय दल कोयम्बटूर (तमिलनाडू) मे सहभागिता कर रहै है, जिसमें युनिट लीडर रविप्रकाश सहायक युनिट लीडर जीवाराम देवासी व रोवर अजय दास बेरागी अंकित तेली, योगेश कुमावत व रेंजर दीपशिखा कुमावत, हर्षिता सिसोदिया, निकिता कुमावत सभी ऊटी मे सहभागिता कर रहे है। जो कि 08 जून को प्रातः 9 बजे शिविर स्थल पर पहुँचे।
सी.ओ रेखा शर्मा ने बताया कि शिविर में राजस्थान प्रदेश के 61 रोवर, 15 रोवर लीडर/स्काउटर, 42 रेंजर, 18 रेंजर लीडर/गाइडर एवं 05 स्टाफ सदस्य सहित कुल 141 संभागी सहभागिता कर रहे है। सी.ओ. रेखा शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ पंजीकरण के बाद पूरण सिंह शेखावत राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा ध्वजारोहरण कर किया गया। इसके उपरान्त आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर साहसिक शिविर प्रारम्भ हुआ। राज्य मुख्यालय जयपुर से शिविर के दौरान राज्य सचिव पी.सी. जैन ने शिविर का अवलोकन कर संभागियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर के अन्तर्गत संभागियों को कोयम्बटूर, केटी, ऊटी एवं आस-पास के धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाकर सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया जायेगा। शिविर में राज्य मुख्यालय जयपुर से वरिष्ठ सर्कल ऑर्गेनाईजर (स्काउट) एल.आर. शर्मा, सी.ओ. स्काउट बॉसवाड़ा दीपेश शर्मा, झुन्झुनू से महेश कालावत, पाली सी.ओ. गाइड निशु कंवर प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवायें प्रदान कर शिविर संचालन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर जिले के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर सभी को शुभकामनाये प्रदान की।
Next Story