राजस्थान

Pratapgarh: जिला कलेक्टर का नवाचार डिजिटल विलेज

Tara Tandi
21 Feb 2025 6:53 PM IST
Pratapgarh: जिला कलेक्टर का नवाचार डिजिटल विलेज
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन जिले में डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास कर रहा हैं। जिले में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाचार डिजिटल विलेज के तहत आशान्वित ब्लॉक पीपलखूंट का चयन किया गया है।
इसके अंतर्गत शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग प्रतापगढ़ के उप निदेशक अभिषेक मीणा द्वारा राजकीय महाविद्यालय पीपलखूंट के समस्त विद्यार्थियों को डिजिटल भुगतान एवं साईबर सिक्योरिटी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान में उपखण्ड अधिकारी पीपलखूंट संजय चरपोटा, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम सोनरियावत एवं समस्त स्टॉफ, आईस्टार्ट मैनेजर विकास चौरासिया, रितेश बैरागी, आशान्वित ब्लॉक से दीपशिखा, सहायक प्रोग्रामर दिनेश रैदास, मनीष चरपोटा, सौरभ चरपोटा, कम्प्यूटर अनुदेशक चेतन सिंघल ने डिजी लॉकर, आईस्टार्ट बिजनेस, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं युवाओं के लिये उपलब्ध रोजगार के अवसर के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
वेंडर, ई मित्र कियोस्क धारक, राजीविका की महिलाओं और अन्य को भी मिलेगा प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीपलखूंट ग्राम पंचायत के सभी वेंडर, ई-मित्र कियोस्क धारक, राजीविका की महिलाएँ, विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल अवेयरनेस से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इस नवाचार का उद्देश्य ग्रामजन को ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं की डिजिटल पहुँच एवं अन्य डिजिटल संसाधनों का कुशल उपयोग करने में सक्षम बनाना है।
---------
बाढ़/अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की तात्कालिक मरम्मत के 31 कार्यों के लिए 62 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी
प्रतापगढ़ 21 फरवरी। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान जयपुर से जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति द्वारा जिला प्रतापगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2024 की बाढ़/अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों, चिकित्सा केन्द्रों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों की तात्कालिक मरम्मत हेतु विद्यालयों के 31 कार्यों के लिए 62 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान द्वारा बजट आवंटन होने पर प्रशासनिक स्वीकृति में वर्णित प्रावधानों के अनुसार जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया द्वारा 31 कार्यों के लिए 62 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके अन्तर्गत विद्यालय भवनों की तात्कालिक मरम्मत हेतु अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा के ब्लाक पीपलखूंट के 8 कार्या के लिए 16 लाख, ब्लाक सुहागपुरा के 9 कार्यो के लिए 18 लाख, ब्लाक धमोत्तर के 7 कार्यो के लिए 14 लाख एवं ब्लाक छोटीसादड़ी के 07 कार्यो के लिए 14 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
-----
बाढ़/अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त चिकित्सा केन्द्रों के कुल 12 कार्यों की तात्कालिक मरम्मत हेतु 24 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी
प्रतापगढ़ 21 फरवरी। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राजस्थान जयपुर से जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति द्वारा जिला प्रतापगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2024 की बाढ़/अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों, चिकित्सा केन्द्रों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों की तात्कालिक मरम्मत हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रतापगढ़ के कुल 12 कार्यो के लिए 24 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान द्वारा बजट आवंटन होने पर प्रशासनिक स्वीकृति में वर्णित प्रावधानों के अनुसार वित्तीय स्वीकृति जिला कलक्टर ने प्रदान की है जिसके तहत ब्लाक प्रतापगढ़ के 3 कार्य के लिए 6 लाख, छोटीसादड़ी के 2 कार्यो के लिए 4 लाख, ब्लाक अरनोद के 5 कार्य के लिए 10 लाख एवं ब्लाक सुहागपुरा के 2 कार्य के लिए 4 लाख रूपये की स्वीकृति शामिल है।
------
पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग शेष समस्त राजकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे
प्रतापगढ़ 21 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए विभाग को आंवटित किये गये राजस्व लक्ष्यों को शत प्रतिशत अर्जित करने एवं वित्त (राजस्व) विभाग, जयपुर के बैठक कार्यवाही विवरण दिनांक 06.02.2025 में प्रदत्त निर्देशों के अनुक्रम में माह फरवरी 2025 एवं माह मार्च 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन एवं 14 मार्च को धूलण्डी के अवकाश को छोडकर शेष समस्त राजकीय अवकाशों में विभाग के समस्त उप महानिरीक्षक एवं पदेन कलक्टर (मुद्रांक) तथा समस्त पूर्णकालीन एवं पदेन उप पंजीयक के कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों के समान खुले रहेंगे।
पंजीयन एवं मुद्राक विभाग बांसवाड़ा के उप महानिरीक्षक प्रकाश चंद्र रेगर ने बताया कि इन राजकीय अवकाशों में सभी प्रकार के दस्तावेजों का पंजीयन, बकाया राशि की वसूली से सम्बन्धित समस्त कार्य, कलक्टर (मुद्रांक) के कार्यालय के समस्त कार्य सम्पादित किये जायेंगे। इस अवधि में कोई भी अधिकारी मुख्यालय की पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर नही रहे।
Next Story