राजस्थान

Pratapgarh: जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से की वार्ता बच्चों ने कलेक्टर से लिए एग्जाम टिप्स

Tara Tandi
25 Feb 2025 6:07 PM IST
Pratapgarh: जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से की वार्ता बच्चों ने कलेक्टर से लिए एग्जाम टिप्स
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर छात्रों को सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से “नन्हां री बातें कलक्टर रे हाते” कार्यक्रम का आयोजन डीआईईटी में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर के निर्देशन में शिक्षा विभाग के सहयोग से जिलेभर से नवी और बाहरवीं के विद्यार्थियों के प्रश्न आमंत्रित किए गए। जिला कलक्टर एवं विषय-विशेषज्ञों के एक पैनल ने बच्चों की जिज्ञासाओं का जवाब दिया।
जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और परीक्षा के दौरान घबराहट से बचने के उपाय बताए। उन्होंने तनाव (स्ट्रेस) और अत्यधिक चिंता (डिस्ट्रेस) के बीच के अंतर को समझाया। उन्होंने कहा कि थोड़ा सा तनाव सहायक होता है और प्रदर्शन को बेहतर बनाता है, लेकिन अत्यधिक चिंता से बचना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए रिवीजन को प्राथमिकता देनें,स्वस्थ आहार और पर्याप्त नींद लेने, शॉर्ट नोट्स, और माइंड मैप्स का उपयोग करने, आत्मविश्वास बनाए रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण टिप्स विद्यार्थियों को दिए।
जिला कलक्टर एवं विषय-विशेषज्ञों के एक पैनल ने किया बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान
कार्यक्रम में जिला कलक्टर एवं अभिषेक मीणा (डीडी, डीओआईटी), निधि बोबडा (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी), संगीता राठौड़ (सचिव, एलबीएस कॉलेज), धर्मेन्द्रवीरवाल (प्रिंसिपल, मॉडल स्कूल नागदेडा), पूनम देवड़ा(गणित एवं विज्ञान विषय) ने भी परीक्षा की रणनीतियों और अन्य जिज्ञासाओं को लेकर छात्रों का मार्गदर्शन किया। बच्चों ने कईं महत्वपूर्ण प्रश्न किये जैसे: परीक्षा हॉल में घबराहट दूर कैसे रखें, मन को एकाग्र कैसे रखें, विभिन्न तथ्यों को याद कैसे रखें, मोबाइल से एडिक्ट हुए बिना कैसे उसका उपयोग करें आदि।
विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को बहुत सराहा और इसे परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए बेहद लाभकारी बताया। जिला प्रशासन का यह प्रयास विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है। मंच का संचालन सुधीर वोरा द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम रेडियो 89.6 पर प्रात: 11 बजे से 2 बजे सूना जा सकता है और आप इसे जिला कलक्टर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल @DMPratapgarh पर भी देख सकते है ।
----
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
प्रतापगढ़ 25 फरवरी। जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को एक लाख की मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने स्वीकृति आदेश जारी कर बताया कि छोटीसादड़ी तहसील के मेघपुरा निवासी अर्जुन लाल मोग्या की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के पिता पप्पू लाल को एक लाख रुपए की मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
------
भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 3 मार्च को
प्रतापगढ़, 25 फरवरी। राजकीय महाविद्यालय पीपलखूंट के बीए तृतीय वर्ष के सभी नियमित विद्यार्थियों की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 3 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय पीपलखूंट के प्राचार्य ने बताया कि 2023-24 के प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में प्रायोगिक परीक्षा नहीं दी उनकी परीक्षा भी 3 मार्च को ही आयोजित होगी।
------
आज उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे
प्रतापगढ़ 25 फरवरी। महाशिवरात्रि के राजकीय अवकाश दिनांक 26.02.2025 (बुधवार) को बांसवाड़ा वृत्त के समस्त उप पंजीयक कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांती खुले रहेगें एवं उप पंजीयक द्वारा पंजीयन कार्य किया जावेगा। यह जानकारी
पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग बांसवाड़ा के उप महानिरीक्षक प्रकाश चन्द्र रेगर ने दी।
Next Story