राजस्थान
Pratapgarh: जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Tara Tandi
18 March 2025 6:02 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागवार विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में मिशन दृष्टि, बाबुल की बिटिया अभियान सहित जिला प्रशासन के अन्य नवाचारों की प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाबुल की बिटिया अभियान के अंतर्गत सभी पात्र एकल महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलवाया जाना सुनिश्चित करें व इस कार्य को प्राथमिकता से करें।
जिला कलक्टर ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी के बारे में चर्चा करते हुए ई-केवाईसी के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत फंक्शनल हाउस टेप कनेक्शन की प्रगति की भी समीक्षा की व इसके साथ ही पोषण ट्रैकर, सेम और मेम बच्चों, पालनहार योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा केंद्रों पर दवाइयां की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करें व सभी अधिकारी आमजन हितार्थ कार्य करें।
बैठक में दैनिक जनसुनवाई, जनसुनवाई व रात्रि चौपाल में प्राप्त प्रकरणों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के बारे में चर्चा करते हुए कहा की सभी प्रकरणों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिले।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने लाइट्स पोर्टल के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर विहित डाटा नियमानुसार विहित समय पर अपडेट किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह राठौड सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
--------
रात्रि चौपाल नाड़ में 19 मार्च को आयोजित होगी
प्रतापगढ़ 18 मार्च। जिला कलक्टर डॉ अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में उपखण्ड धरियावद की ग्राम पंचायत नाड़ में 19 मार्च, बुधवार को सांय 7 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ अंजली राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि रात्रि चौपाल में संबंधित उपखंड अधिकारी, समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी, विकास अधिकारी, विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी, धरियावद ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे।
---
प्रतापगढ़ राजसखी मेला 24 से
प्रतापगढ़, 18 मार्च। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, जयपुर के द्वारा जारी निर्देशों की पालना में जिला मुख्यालय पर राजीविका के माध्यम से ‘‘प्रतापगढ़ राजसखी मेला 2025’’ का आयोजन 24 मार्च से 30 मार्च 2025 तक मोहनलाल सुखाडिया स्टेडियम, नीमच नाका प्रतापगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि मेले के सफल क्रियान्वयन एवं मेले में भाग लेने वाले सहभागियों की आवश्यक व्यवस्था मेले के सफल क्रियान्वयन एवं मेले में भाग लने वाले सहभागियों की आवश्यक व्यवस्था हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी है।
-------
20 व 21 मार्च को बन्द रहेगी जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित सेवाएं
प्रतापगढ़, 18 मार्च। मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार पहचान पोर्टल को भामाशाह स्टेट डाटा सेन्टर (बीएसडीसी) पर 20 एवं 21 मार्च 2025 को माईग्रेट किया जा रहा हैं। जिसके कारण उक्त दिनांक को दो दिवस जन्म-मृत्यु एवं विवाह से संबंधित समस्त सेवाएं पूर्णतया बन्द रहेगी एवं जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी नही किये जा सकेंगे। यह जानकारी जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं उपनिदेशक सांख्यिकी अजय शंकर बैरवा द्वारा दी गई।
TagsPratapgarh जिला कलेक्टरली साप्ताहिक समीक्षा बैठकदिए निर्देशPratapgarh District Collectortook weekly review meetinggave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





