राजस्थान
Pratapgarh: जिला कलेक्टर ने आशान्वित ब्लॉक पीपलखूंट को लेकर ली समीक्षा बैठक
Tara Tandi
25 March 2025 4:49 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को आशान्वित ब्लॉक पीपलखूंट को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आशान्वित ब्लॉक की विभिन्न इंडिकेटर्स पर प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने कहा कि ब्लॉक में आधारभूत सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करें और सभी मानकों बेहतर प्रदर्शन कर प्रगति लाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि सेम और मेम बच्चों पर विशेष फोकस रखें, उन्हें प्राथमिकता से लें। उन्होंने पोषाहार के उचित वितरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने पावटी पाड़ा ग्राम पंचायत में राजीविका द्वारा मांडना कला की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा, जिला रोजगार अधिकारी भैरूलाल मीणा, ब्लॉक लेवल अधिकारी, संबंधित जिला अधिकारी और एबीफेलो दीपशिखा उपाध्याय उपस्थित रहे।
स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
प्रतापगढ़,25 मार्च।जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को डाइट सभागार में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा, डाइट प्रधानाचार्य, बीसीएमओ, डॉक्टर्स, सी बी ई ओ , एडीईओ सुनील कुमार भट्ट उपस्थित रहे।
---------
राजसखी मेला का हुआ उद्घाटन
महिला सशक्तिकरण के माध्यम से विकसित होगा समाज- जिला कलेक्टर
25 जिलों की महिलाओ ने लगाई है 55 स्टाल
प्रतापगढ़. जिला प्रशासन और राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में सुखाड़िया स्टेडियम प्रतापगढ़ में राजसखी मेले का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया, अध्यक्ष धनदान देथा एसीओ जिला परिषद, विशिष्ट अतिथि रामकिशोर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला परियोजना प्रबंधक भेरूलाल मीणा तथा नेहा माथुर सहायक निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग रही। अपने उद्बोधन में जिला कलेक्टर ने उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ के द्वारा जो उत्पाद बनाए गए है वह उच्च गुणवत्ता के है तथा सभी को आवश्यक रूप से इसको खरीद कर महिलाओ को प्रोत्साहित करें। उन्होंने राजीविका की महिलाओ के लिए बताया समाज के विकास के लिए महिलाओ का सशक्तिकरण आवश्यक है तथा राजीविका द्वारा यह कार्य उत्कृष्ट तरीके से किया जा रहे है। एसीओ धनदान देथा ने कहा कि राजसखी मेला हुनरमंद महिलाओ की मेहनत का खूबसूरत संगम है। राजीविका डीपीएम भेरूलाल मीणा ने कहा कि महिलाओ को अब समय के साथ कदमताल करते हुए ऐसे काम करने होंगे जिससे उनकी आजीविका बढ़ सके।
कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सुमन द्वारा किया गया तथा आभार मुकेश उपाध्याय द्वारा किया गया। इस दौरान जिला प्रबंधक बीरम चंद्र, अमन सिंह, वायपी सुवो सामंता, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक संजय दखानी, विवेक जोशी, सौरभ शर्मा, विनीत जैन, दिलीप शर्मा, ज्योति बैरागी, जयप्रकाश खुराना सहित राजीविका कार्मिक और केडर उपस्थित रहे। उक्त मेले में 25 जिलों की महिलाओ के द्वारा अपने विभिन्न उत्पादों की 55 स्टाल लगाई गई है। यह मेला 24 से 30 मार्च तक आयोजित होगा।
--------
जिला परिषद साधारण सभा की बैठक 26 को आयोजित होगी
प्रतापगढ़ 25 मार्च। जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में 26 मार्च, बुधवार को प्रातः 11 बजे जिला परिषद प्रतापगढ़ की साधारण सभा की बैठक आयोजित होगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत ने बताया कि बैठक एजेण्डा के अनुसार आयोजित होगी जिसमें संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आवश्यक रूप से भाग लेंगे।
TagsPratapgarh जिला कलेक्टरआशान्वित ब्लॉक पीपलखूंटली समीक्षा बैठकPratapgarh District CollectorAashish Block Pipalkhunttook review meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





