राजस्थान

Pratapgarh: जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Tara Tandi
22 July 2025 6:24 PM IST
Pratapgarh: जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने विभागवार अधिकारियों की बैठक लेकर ऐजेंडावाइस बिंदुओं पर चर्चा कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले को प्राप्त पौधारोपण के लक्ष्य को निर्देशानुसार समयावधि के भीतर पूर्ण करने व हरियालो तीज पर जनजागरुकता से जुड़ी गतिविधियों को करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बैठक में खनन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही, महिला सम्बन्धी योजनाओं और कार्यों, सफाई कर्मचारियों के टूलकीट, उन्हें योजनाओं से जोड़ने के लिए सर्वे कराने, नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट के केसेज को कम करने, बकाया कन्वर्जन के प्रकरणों, राजस्व न्यायालयों, भूमि नामान्तकरण व भूमि रूपान्तरण के प्रकरणों की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने राईजिंग राजस्थान, ई-केवायसी, बकाया कृषि कनेक्शन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बिजली आपूर्ति, कृषकों की समस्याओं का निस्तारण, सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निस्तारण करने, पंच गौरव, कर्मभूमि से मातृभूमि सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति अधिकारियों से लेकर समीक्षा कर समय पर प्रगति में सुधार लाकर रैंकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पण्ड्या ने सम्पर्क प्रकरणों व जनसमस्याओं को समय पर निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैठक में उपवन संरक्षक हरिकिशन सारस्वत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा सहित उपखण्ड अधिकारी प्रतापगढ़ अश्विन मालू उपखण्ड अधिकारी धरियावद सत्यनारायण, उपखण्ड अधिकारी सुहागपुरा काजल मीना व समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story