राजस्थान

Pratapgarh: बावडीखेडा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं

Tara Tandi
6 March 2025 5:53 PM IST
Pratapgarh: बावडीखेडा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । राज्य सरकार के निर्देशन में आमजन की समस्याओं के निवारण हेतु पंचायत समिति के बावडीखेडा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में पानी, पीएमएवाई, बिजली, राजस्व एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर पंजीकृत कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए गए। बड़ी संख्या में ग्रामजनों ने रात्रि चौपाल में उपस्थित होकर जिला कलक्टर को अपनी समस्याएं बताई, जिसके निस्तारण के लिए मौके पर ही जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में हाथों हाथ पालनहार योजना, पीएमएवाई और अन्य समस्याओं का समाधान कर तुरंत राहत पहुँचायी गयी । इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंडया, एसडीएम प्रतापगढ़ मणिलाल तिरगर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।
-------
दिव्यांगजनों के लिए समावेशी रोजगार अवसरों पर इंटरफेस मीटिंग आयोजित
प्रतापगढ़, 6 मार्च। दिव्यांगजनों के लिए समावेशी रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, साइटसेवर्स इंडिया और बजाज फिनसर्व के संयुक्त तत्वावधान में इंटरफेस मीटिंग का आयोजन होटल क्राउन लीला प्रतापगढ़ में गुरुवार को किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में एमएसएमईएस, कॉरपोरेट कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, एनजीओ और दिव्यांगजन ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नियोक्ताओं और उद्योगों को दिव्यांगजनों की क्षमताओं, कौशल विकास अवसरों और सरकारी प्रोत्साहनों के बारे में जागरूक करना था। इसके साथ ही, विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय स्थापित कर, आगामी रोजगार मेले में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना इस पहल का महत्वपूर्ण लक्ष्य रहा।
जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने समावेशी कार्यबल विकसित करने और दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर बल दिया। जिला रोजगार अधिकारी भेरूलाल मीणा ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उन्हें आवश्यक कौशल से सशक्त करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अभिरुचि व्यक्त की।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा ने दिव्यांगजनों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए आवश्यक सरकारी सहायता और योजनाओं पर प्रकाश डाला। साइटसेवर्स इंडिया के जिला परियोजना समन्वयक सुनील कुमार ने साइटसेवर्स एंव बजाज फिनसर्व समर्थित परियोजना के बारे बताया तथा स्थानीय कंपनियों और प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय स्थापित कर दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसरों को विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई।
-------
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन होगा एवरी डे इज़ विमेंस डे कार्यक्रम का आयोजन
आप भी भेज सकते है अपनी जिज्ञासाएं
प्रतापगढ़,06 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में पैनल डिस्कशन आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया सहित विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ पैनल का हिस्सा होंगे। आप भी अपनी जिज्ञासाएं ई-मेल [email protected] पर अपने नाम के साथ 6 मार्च, सांय 4 बजे तक भेज सकते है।
------
संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 मार्च से
आयुष विभाग का विशाल स्वास्थ्य मेला सुखाडिया स्टेडियम में होगा आयोजित
मेला स्थान पर होगा नियमित योगाभ्यास
प्रतापगढ़,6 मार्च। आयुष विभाग का विशाल संभाग स्तरीय स्वास्थ्य मेला सुखाडिया स्टेडियम, नीमच नाका प्रतापगढ़ में 8 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। आयुर्वेद विभाग मेला प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम माननीय राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
यह होंगे मेले के मुख्य आकर्षण
आयुर्वेद विभाग के मेला प्रभारी ने बताया कि संभाग स्तरीय आरोग्य मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सा परामर्श एवं औषधियों का निशुल्क वितरण, पंचकर्म चिकित्सा एवं परामर्श व प्रकृति परीक्षण,औषधीय पादपों की प्रदर्शनी, शल्य चिकित्सा जैसे अर्श, भगंदर आदि गुदा रोगों की जांच एवं परामर्श, कपिंग थेरेपी द्वारा उपचार, स्त्री एवं प्रसूति रोगों की चिकित्सा एवं परामर्श, अग्निकर्म चिकित्सा द्वारा उपचार, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा उपचार, विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान, औषधि निर्माताओ द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी सहित अन्य कई आकर्षण होंगे। इस विशाल स्वास्थ्य मेले में 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्ण प्राशन भी करवाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आरोग्य मेला आमजन के अवकोनार्थ प्रातः 10 बजे से रात्रि 7 बजे तक खुला रहेगा। मेला स्थान पर प्रात: 7 से 8 नियमित योग अभ्यास भी करवाया जाएगा।
Next Story