राजस्थान

गुरुद्वारा नानक दरबार में 5 जनवरी को मनाया जाएगा प्रकाश उत्सव

Admin Delhi 1
29 Dec 2022 10:24 AM GMT
गुरुद्वारा नानक दरबार में 5 जनवरी को मनाया जाएगा प्रकाश उत्सव
x

भरतपुर न्यूज: गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा नानक दरबार नदबई की संगत द्वारा नदबई में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक गुरमुख सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा नानक दरबार नदबई की संगत द्वारा 16 दिसंबर से 5 जनवरी तक शहर के मुख्य मार्गों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। आज गुरुवार सुबह गुरुद्वारा नानक दरबार से प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। जो कस्बे के पंजाबी मोहल्ला नगर तिरया से होते हुए गुरुद्वारा नानक दरबार पहुंचा। जहां प्रसाद वितरण दर्शन सिंह गुरमुख सिंह ने किया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

गुरुद्वारा प्रबंधक गुरमुख सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर 5 जनवरी को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक सुखमणी साहिब जी का पाठ और 10 बजे से 11 बजे तक कीर्तन दरबार के बाद गुरु का लंगर होगा. गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारे को भव्य रोशनी से सजाया जाता है। इस मौके पर गुरमीत सिंह, जसमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, भोलू आदि मौजूद रहे।

Next Story