राजस्थान
सीएचसी संगरिया की तारीफ व सीएचसी रावतसर में सुधार के दिए निर्देश
Tara Tandi
29 March 2024 10:32 AM IST

x
हनुमानगढ़ । जिला कलेक्टर श्री काना राम ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिले के चिकित्सा संस्थानों में किए औचक निरीक्षण के संबंध में चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण संबंधी एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि चिकित्सा संस्थान में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी मुख्य जिम्मेदारी है। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आए, इसकी सुनिश्चित करें। चिकित्सा संस्थानों में कार्मिक अपने कार्य के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी सहयोग करें। मरीजों और परिजनों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की जाए, ताकि उन्हें उपचार में अनावश्यक देरी नहीं हो।
जिला कलेक्टर ने औचक निरीक्षण में अनुपस्थित चिकित्साकर्मियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने संगरिया सीएचसी की व्यवस्थाओं को लेकर तारीफ भी की तो रावतसर में आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में किसी भी कार्मिक द्वारा लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस श्री प्रीतम जाखड़, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, निरीक्षण किए गए चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tagsसीएचसी संगरियातारीफ सीएचसी रावतसरसुधार निर्देशCHC Sangriyapraise CHC Rawatsarimprovement instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





