राजस्थान

फिरोजई हिंडोरा में विराजे प्रभु द्वारकाधीश

Admin Delhi 1
10 July 2023 6:21 PM IST
फिरोजई हिंडोरा में विराजे प्रभु द्वारकाधीश
x

राजसमंद न्यूज़: राजसमंद में वल्लभ सम्प्रदाय की तृतीय पीठ श्रीद्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में सावन महोत्सव के तहत प्रभु श्रीद्वारिकाधीश फिरोजाई मखमली हिंदोरा में विराजे।

इस अवसर पर श्रृंगार में प्रभु द्वारिकाधीश को श्रीमस्तक पर दुरंगी दोहरा मलकाछ टिपारा जिस पर काम के कतरा चंद्रिका, वैसा मल का पटका वैसा स्कंध का पटका, वैसा मल का काछा, धनक के ठाड़े वस्त्र और नील मणि सफेद मीणा के आभरण अंगीकार करवाए गए।

इसके बाद प्रभु द्वारिकाधीश को फिरोजाई हिदोरा में विराजित कर भक्तों को दर्शन करवाए गए। प्रभु द्वारिकाधीश के लिए विशेष तौर पर फिरोजा वस्त्र से बने हिंदौरा को सजाया गया।

प्रभु के सम्मुख गोप ग्वाल सजाए गए इन दर्शनों को करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे।

Next Story