राजस्थान

जयपुर मेट्रो के पिलर और दीवारों पर पोस्टर लगाए तो होगी FIR, पुलिस की सख्त चेतावनी

Admindelhi1
25 Nov 2026 11:43 AM IST
जयपुर मेट्रो के पिलर और दीवारों पर पोस्टर लगाए तो होगी FIR, पुलिस की सख्त चेतावनी
x
जयपुर मेट्रो की संपत्ति पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों की खैर नहीं, पुलिस करेगी कार्रवाई

जयपुर: जयपुर मेट्रो की दीवारों, पिलर और स्टेशन परिसर में बिना अनुमति पोस्टर, बैनर, होर्डिंग या विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ मेट्रो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त मेट्रो रेल आयुक्तालय की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि सार्वजनिक संपत्ति को विरूपित करना राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 2006 के तहत दंडनीय अपराध है।

नियमों के अनुसार, पहली बार अपराध करने पर 5 हजार रुपये तक जुर्माना या एक साल तक की जेल अथवा दोनों सजाएं हो सकती हैं। दोबारा अपराध करने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना या दो साल तक की जेल अथवा दोनों का प्रावधान है।

मेट्रो पुलिस ने विज्ञापन एजेंसियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि बिना अनुमति मेट्रो की किसी भी संपत्ति पर प्रचार सामग्री न लगाएं।

Next Story