राजस्थान
Rajasthan में बारिश व बूंदाबांदी की संभावना, जानें मौसम का हाल
Tara Tandi
13 March 2025 5:30 PM IST

x
Rajasthan राजस्थान : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसके अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आज बीकानेर और जयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
कई इलाकों में बारिश व बूंदाबांदी की संभावना
आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार 14-15 मार्च को दोपहर के समय बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों और जैसलमेर, फलौदी, नागौर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसी प्रकार 16 मार्च को जयपुर एवं भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है तथा शेष अधिकांश भागों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।
‘हीट वेव’ से राहत मिलने की संभावना
इसके अलावा 14 मार्च को बाड़मेर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने से ‘हीट वेव’ से राहत मिलने की संभावना है। दूसरी ओर, गुरुवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि के दौरान राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है।
TagsRajasthan बारिशबूंदाबांदी संभावनाRajasthan raindrizzle possibilityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





