राजस्थान

पंजाब में सियासी घमासान की आंच राजस्थान तक, CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफ़ा

jantaserishta.com
19 Sept 2021 8:21 AM IST
पंजाब में सियासी घमासान की आंच राजस्थान तक, CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफ़ा
x

जयपुर. पंजाब में हो रही राजनीतिक उठापटक के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के ओएसडी लोकेश शर्मा (OSD Lokesh Sharma) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शर्मा ने शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अपना इस्तीफा सीएम गहलोत को भेजा है. इस्तीफे (Resign) के पीछे की वजह उन्होंने खुद के एक ट्वीट बताया है. लोकेश शर्मा ने शनिवार को अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि "मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए…। बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए !! शर्मा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उनके ट्वीट को राजनीतिक रंग देते हुये पंजाब के घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है. इसलिये वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story