राजस्थान
पुलिस की डीएसटी और खनिज विभाग की टीम ने ड्रोन तकनीक से दो जेसीबी मशीन समेत तीन ट्रेक्टर को किया जब्त
Admin Delhi 1
3 Oct 2022 3:55 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: राजस्थान में धौलपुर जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र में ड्रोन तकनीक से अवैध खनन के एक मामले का पता लगाकर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलपुर के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस की डीएसटी और खनिज विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग कर नादनपुर थाना क्षेत्र में मौहारी गांव के जंगलों में पत्थरों की अवैध खनन में लगी 2 जेसीबी मशीन, कंप्रेसर मशीन लगे हुए 3 ट्रैक्टर और एक जनरेटर को जब्त किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इसी तकनीक के जरिये पुलिस ने धौलपुर के डांग क्षेत्र में हजारों टन बजरी के स्टॉक को जप्त कर उसे नष्ट कराया था।
Next Story





