राजस्थान

पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर बदमाश की पिटाई कर दी

Admin Delhi 1
21 Jun 2023 4:16 PM IST
पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर बदमाश की पिटाई कर दी
x

कोटा न्यूज़: कोटा में पुलिसवालों ने एक बदमाश को बीच सड़क पर जमकर पीटा। पहले तीन पुलिसकर्मियों ने बदमाश को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। फिर एक पुलिसकर्मी डंडे से पीटने लगा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर की इस घटना के बाद हेड कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला शनिवार का है।

बदमाश का नाम राज आमेरा बताया गया है। इसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था। शराब के नशे में राज आमेरा युवक के घर में घुस गया था। फिर मोहल्ले में चाकू लहरा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। शराबी बदमाश को पुलिस ने काबू किया। हेड कॉन्स्टेबल प्रताप सिंह व अन्य जवान साथ थे।

Next Story