राजस्थान

पुलिसकर्मियों ने एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई

Admin4
26 Nov 2022 4:53 PM GMT
पुलिसकर्मियों ने एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई
x
अलवर। रामगढ़ थाना परिसर में आज संविधान दिवस मनाया गया। जहां थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई. साथ ही संविधान के उद्देश्यों की जानकारी दी।
बता दें कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था। जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था, 19 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

Next Story