थाना पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर हैदराबाद पुलिस को सौंपा
![थाना पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर हैदराबाद पुलिस को सौंपा थाना पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर हैदराबाद पुलिस को सौंपा](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/03/28/3629292-12963.webp)
भरतपुर: डीग जिले की जुरहरा थाना पुलिस ने तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार कर हैदराबाद पुलिस को सौंपा है। आरोपियों के खिलाफ हैदराबाद पुलिस में मामला दर्ज था। आरोपियों का पता उनके मोबाइल लोकेशन से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि, साइबर ठगों की गिरफ्तारी के लिए हैदराबाद पुलिस का जाब्ता जुरहरा थाने पर पहुंचा। जुरहरा में हुलताना गांव के रहने वाले साइबर ठगों ने हैदराबाद निवासी एक व्यक्ति से लाखों की साइबर ठगी की थी। जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तो, उनकी लोकेशन जुरहरा थाना इलाके हुलताना गांव में आई।
पुलिस की टीम जुरहरा पहुंची। और हुलताना गांव में दबिश देकर वहां से मुबारिक (38), आरिफ (32), सौकत (29) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। तीनों साइबर ठगों ने कई लोगों को झांसे में लेकर उनके साथ ठगी की थी।
![Admindelhi1 Admindelhi1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)