राजस्थान

थाना पुलिस ने पीट-पीटकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
27 Feb 2024 7:38 AM GMT
थाना पुलिस ने पीट-पीटकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार किया
x
पत्नी को गिरफ्तार किया

उदयपुर: गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने चरित्र संदेह और घर में क्लेश के चलते अपने ही पति की हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने पति की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया की आरोपी पत्नी बाबूडी पति कन्हैयालाल मीना निवासी खजुरी खेड़ फला को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया की प्रार्थी नानालाल पिता धन्ना मीना ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कन्हैया लाल बीते 16 वर्ष से जोगी तालाब स्थित निजी फार्म हाउस पर चौकीदार का काम करता था। 19 फरवरी को कन्हैया लाल की पत्नी ने मुझे फोन कर कहा था की उसका पति अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा तो मृतक के​ सिर से खून बह रहा था। शरीर में चोट के निशान थे।

इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया की उसका पति उस रात चौकीदार पर गया था। वह घर में सो गई थी। बाद में पति वापस कब आया और उसकी हत्या किसने की, इस बारे में उसे पता नहीं है।

Next Story