राजस्थान

पुलिस ने एक कार से 33 किलो डोडा चूरा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 Jun 2023 11:26 AM GMT
पुलिस ने एक कार से 33 किलो डोडा चूरा किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
x
राजसमंद। रश्मी थाना पुलिस ने एक कार से 33 किलो डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस से बचने के दौरान कार पलटने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि एएसपी बुगलाल की देखरेख में डीएसपी लभूराम विश्नोई, रश्मी थानाध्यक्ष प्रेमसिंह मय जाब्ता पेट्रोलिंग करते हुए देवपुरा जाने वाली सड़क पर पहुंचे। इस दौरान देवपुरा की ओर से एक कार तेज रफ्तार में आ गई। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक तेज रफ्तार में कार को बैक करने लगा। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार सड़क के पास पड़े बड़े पत्थर से टकराकर पलट गई. जिसमें से दो लोग निकलकर भागने लगे। जिसमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक बैग में 33 किलो डोडा चूरा बरामद होने के बाद अरणी थाना रश्मि निवासी 25 वर्षीय पवन पुत्र रामेश्वरलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story