राजस्थान

पुलिस ने कियादो वाहनों की लूट का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 July 2023 11:14 AM GMT
पुलिस ने कियादो वाहनों की लूट का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस ने गत दिनों दो वाहनों की लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमितकुमार ने बताया कि 30 जून को देवगढ़ थाने में 5 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा एक टैक्सी ड्राईवर को बंधक बनाकर जंगल में फेंककर टैक्सी को लूट कर ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण के अनुसार देवगढ़ थाने में टैक्सी ड्राईवर रंगलाल पुत्र मानिया मीणा निवासी सात सज्जा सुहागपुरा ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वह 30 जून की शाम को प्रतापगढ़ में टैक्सी स्टेण्ड पर खड़ा था। इस दौरान 2 अज्ञात व्यक्ति आए और देवाक माता दर्शन करने के लिए टैक्सी बुक कराई। शाम को 6 बजे यहां से कुल 5 जने टैक्सी में बैठे और देवाक माता दर्शन किए। रात करीब आठ बजे देवाक माता से निकले और करीब 3 किलोमीटर जंगल में आकर गाड़ी रोकने को कहा। इस पर उसने गाडी रोक दी। इस दौरान एक व्यक्ति ने कपड़े से उसका गला दबा दिया। बाकी ने उसके हाथ पैर बांध कर गाड़ी में पीछे डाल दिया। इसके बाद एक युवक गाडी धरियावद की तरफ ले गया। जहां आगे जंगल में ले जाकर मोबाईल, एक हजार रूपए और गाडी लूटकर भाग गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा घटनाथल का निरीक्षण किया। पीड़ित के द्वारा बताए रास्तो और आसपास के क्षेत्रों में गाडी और 5 अज्ञात व्यक्तियो की तलाश की गई। साईबर सैल की तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। लूट की गाडी को मोला गाडरी का खेडा ललीतोड थाना गंगरार जिला चितौड़गढ़ से बरामद किया गया। इसके साथ ही आरोपियों की पहचान कर दो को भीलवाडा जिले के प्रतापनगर थाना में लूट के प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश की जा रही है। जिले की एक थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने 27 अप्रेल को जिले के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री स्कूल के लिए गई थी। जो वापस नहीं आई। इस संबंध में एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को दस्तयाब किया। उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया था। जबकि आरोपी फरार था। इसके बाद 9 जुलाई को फिर से आरोपी व उसके साथियों ने मिलकर नाबालिग को उसके घर से अपहरण कर लिया था। इस पर पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज किया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने नाबालिग को डिटेन किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
Next Story