राजस्थान

विधवा से रेप का आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर आश्रम से दबोचा

Admin4
7 May 2023 8:05 AM GMT
विधवा से रेप का आरोपी को पुलिस ने छापेमारी कर आश्रम से दबोचा
x
भरतपुर। भरतपुर की नगर थाना पुलिस ने विधवा महिला से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को डरा धमकाकर कई बार उससे रेप कर चुका था। महिला ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो जब से आरोपी फरार चल रहा था। महिला ने 16 मार्च को मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि तोताराम नाम का व्यक्ति पहले अच्छी बातें करके नजदीकी बढ़ाई। फिर डरा धमका कर कई बार रेप किया। 14 मार्च को तोताराम देर रात महिला के घर मे जबरन घुस आया और रेप किया।
जब महिला ने शोर मचाया तो तोताराम भाग गया। इस दौरान तोताराम का मोबाइल महिला के घर ही रह गया। 15 मार्च को महिला तोताराम के घर शिकायत करने गई तो तोताराम की मां और बहन ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद महिला ने 16 मार्च को नगर थाने में तोताराम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामला दर्ज होने के बाद से तोताराम फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी डीग इलाके में एक आश्रम में छुपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की टीम 4 मई को आश्रम में पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
Next Story