राजस्थान

पुलिस ने छापेमारी कर 10 साल से फरार आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

Admin4
14 March 2023 8:15 AM GMT
पुलिस ने छापेमारी कर 10 साल से फरार आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर विभिन्न मामलाें में अदालत से फरार चल रहे दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार किया गया है। दाेनाें काे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। पहला मामला पुरानी आबादी थाना से है। हैड कांस्टेबल संजीव गाैतम ने बताया कि काेढियाें वाली पुलिया के निकट निवासी स्थाई वारंटी मंजू उर्फ मनजीतकाैर पत्नी रणजीतसिंह काे गिरफ्तार किया है। आराेपिया 10 वर्षाें से फरार थी और बीकानेर जिले में कहीं जाकर रहने लग गई थी। आराेपिया काे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। दूसरे मामले में चेक बाउंस के मुकदमे में 2 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी माेहनपुरा निवासी दिलबाग सिंह काे गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई काेतवाली थाना के कांस्टेबल प्रमोद चौधरी ने की। अदालत ने आराेपी काे केंद्रीय कारागार में भेजने के आदेश दिए।
Next Story