राजस्थान

पुलिस ने मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म के आरोपी का 72 घंटे में न्यायालय में चालान पेश किया

Admin Delhi 1
8 Oct 2022 1:42 PM GMT
पुलिस ने मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म के आरोपी का 72 घंटे में न्यायालय में चालान पेश  किया
x

क्राइम न्यूज़: राजस्थान में अलवर जिले के नौगावां क्षेत्र में मूक बधिर युवती से दुष्कर्म करने वाले 60 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर पुलिस ने 72 घंटे में न्यायालय में चालान पेश कर दिया। दुष्कर्म का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया था। अलवर में 9 महीने पहले भी तिजारा फाटक पुलिया पर मूकबधिर से दरिंदगी सामने आई थी। लेकिन, बाद में पुलिस ने इसे एक्सीडेंट बताया था। पुलिस के अनुसार अक्टूबर को युवती की मां दिन में दोपहर करीब 12 बजे खेत में काम करने चली गई थी। फिर शाम को करीब 5 बजे वापस लौटी। घर पर 19 साल की उसकी मूक-बधिर बेटी अकेली थी। जब वह घर लौटी तो बेटी को उल्टी नेकर पहने देखा। तब उसे कुछ शक हुआ। पडोसी से पूछा तो पता चला कि 60 साल का व्यक्ति बोड सिंह घर आया था। इसके बाद बेटी के हालत देखी। तब मां ने बोड सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था।पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पीड़िता के 164 एवं 161 के बयान भी दर्ज कराया दिए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। गिरफ्तारी में समय नहीं लगाया। यही नहीं आरोपी का न्यायालय में चालान भी केवल 72 घंटे में पेश कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया है।

Next Story